पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी है। ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के 2760 ठिकानों पर छापेमारी की है। 1895 लोग हिरासत में हैं और 1250 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 40 फरार अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। 12000 पुलिस कर्मियों की 2000 से ज्यादा टीमें की एक साथ दबिश देंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर चल रहे 72 घंटे के स्पेशल ऑपरेशन की वरिष्ठ अधिकारी खुद अगुवाई कर रहे हैं।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 10 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। वहीं आज संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है। आज शाम को ही साढ़े 4 बजे संसद की विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी.
उधर, आज कोर्ट में कंगना रनौत के मानहानि केस की सुनवाई होगी और पासपोर्ट सरेंडर याचिका पर बचाव पक्ष जवाब पेश करेगा। अभिनेता विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ के निर्माता ने मद्रास उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई होगी। असम में SIR के तहत आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
इधर, BJP अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार नितिन नबीन उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना आज ताजमहल का दीदार करने लाएंगी. वहीं सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पत्नी वेरोनिक्यू हर्मिनी संग आगरा जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
आज दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बतौर उपमुख्यमंत्री अपना कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले वे सिद्धिविनायक मंदिर मे दर्शन करेंगी और बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करने चैत्य भूमि जाएंगी। फिर दोपहर को होने वाली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगी। सुनेत्रा पवार आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगी। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से मुलाकात की बात एनसीपी सूत्रों से कही जा रही है।
डिप्टी चीफ मिनिस्टर के ऑफिस ने बताया कि वह डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ लेने के बाद गुडविल विजिट पर जा रही हैं। सोमवार देर रात चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के बाद सुनेत्रा पवार के दौरे का खास महत्व है। स्टेट प्रेसिडेंट सुनील तटकरे और नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल भी दिल्ली दौरे पर उनके साथ रहेंगे ।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने झारखंड के 14 प्रवासी श्रमिकों के दुबई में फंसे होने की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और नियंत्रण कक्ष प्रमुख से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। श्रमिकों ने पासपोर्ट जब्त करने, वेतन न देने और भारत न भेजने का आरोप लगाया है।
अरुणाचल प्रदेश की धरती भूकंप के झटकों से कांप गई है। भूकंप आधी रात के बाद करीब 12 बजकर 58 मिनट पर आया और पश्चिम कामेंग जिले में झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था, लेकिन भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।










