Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे कनाडाई पीएम कार्नी

आज 2 मार्च है. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनाडाई पीएम कार्नी मुलाकात करेंगे. बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं. आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Mar 2, 2026 10:23 IST

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 2 मार्च है. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनाडाई पीएम कार्नी मुलाकात करेंगे. बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं. आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बीजेपी राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिण 24 परगना के रायदीघि में इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगे.

---विज्ञापन---

10:23 (IST) 2 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाया जाएगा: किरण रिजिजू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किरण रिजिजू सोमवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और स्वदेश वापसी को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विदेश में रहने वाले किसी भी भारतीय नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी. यदि किसी भारतीय को समस्या आती है तो उसे सुरक्षित भारत लाने के लिए व्यापक और त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं.

रिजिजू ने कहा कि विदेश मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मिशन मोड में कार्य कर रहा है. उन्होंने बताया कि जिन देशों में भी भारतीय नागरिक फंसे हैं, वहां भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर विशेष अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाला जाएगा.

10:08 (IST) 2 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना, बिहार: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के 6 मार्च को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'मैं SAR में चुनाव आयोग से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह ममता बनर्जी द्वारा गैर-कानूनी तरीके से जारी किए गए आधार कार्ड और राशन कार्ड की गंभीरता से समीक्षा करे ताकि कम से कम 10 मिलियन बांग्लादेशी मुसलमानों को संवैधानिक दर्जा दिया जा सके. नहीं तो, यह देश के लिए शर्म की बात होगी... वे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देने, घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार देने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.'

09:17 (IST) 2 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में पूरी तरह से है शटडाउन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इज़राइल के जॉइंट स्ट्राइक में हुई मौत पर दुख जताने के लिए बंद बुलाया है, जिसके बाद पूरे श्रीनगर में पूरी तरह से शटडाउन है.

09:04 (IST) 2 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस और DMK मिलकर जनता को धोखा दे रहे हैं- केंद्रीय मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि कांग्रेस और DMK मिलकर जनता को धोखा दे रहे हैं.'

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के 6 मार्च को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। जिन्होंने जनता को धोखा दिया है, वे अब यह राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं.'

First published on: Mar 02, 2026 09:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.