प्रधानमंत्री नरेंद्र आज 1 मार्च दिन रविवार को तमिलनाडु और पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह लगभग 11:45 बजे पुदुचेरी में 2700 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज एक मार्च दिन रविवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में आज अलसुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे, जिसके चलते लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं आज से पश्चिम बंगाल में BJP 5000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी।
इधर आज दिल्ली में जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु और पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शराब नीति घोटाला मामले में अदालत से बरी होने के बाद केजरीवाल की पहली सार्वजनिक सभा होगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने रैली की अनुमति देने से इनकार किया है। लेकिन देर रात आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने अनुमति दे दी है और कार्यक्रम तय समय पर होगा।
जम्मू-कश्मीर में आज भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। आज अलसुबह जब लोग नींद के आगोश में थे, तब अचानक झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोगों में डर का माहौल है। 2 दिन पहले कोलकाता में भी भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई थी।










