Live Updates
09:36 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मानसून सत्र का 11वां दिन, हंगामे के आसार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन है. इस बीच संसद सत्र में आज फिर हंगामे के आसार हैं. विपक्ष दो मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करेगा.

पहला मुद्दा: गृह मंत्री अमित शाह से छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर बयान की मांग.

दूसरा मुद्दा: अयोध्या राम मंदिर के कथित ‘चंदा चोरी’ मामले को संसद के भीतर और बाहर जोर-शोर से उठाने की तैयारी.

विपक्ष की रणनीति- एक मुद्दा सदन के भीतर, दूसरा संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन के जरिए उठाया जाएगा. विपक्ष आने वाले दिनों में और भी ज्यादा “Creative” और “Innovative” विरोध-प्रदर्शन की तैयारी में है.

बीजेपी/एनडीए भी पलटवार के मूड में, राहुल गांधी के कुछ बयानों को लेकर विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) की मांग तेज हो सकती है.

अनूराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की मांग की है.

09:22 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IT एवं संचार संबंधी संसदीय समिति की बैठक आज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज, 3 अगस्त को शाम 4 बजे संसदीय आईटी एवं संचार संबंधी स्थायी समिति की बैठक होगी. बैठक में Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp), X (पूर्व में Twitter), Snapchat और Google के प्रतिनिधियों को तलब किया गया है. समिति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से महिलाओं, बच्चों, किसानों, ग्रामीणों, मज़दूरों और आम नागरिकों की निजता (Privacy) की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगेगी.

साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि ये कंपनियां सरकार के Public Order (लोक व्यवस्था) से जुड़े नियमों का पालन किस तरह सुनिश्चित करती हैं.

---विज्ञापन---

08:34 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्रः गड्ढों की वजह से महिला की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में ठाणे-भिवंडी रोड पर रहानल गांव की सीमा में सड़क पर बने एक खतरनाक गड्ढे की वजह से हुए हादसे में 46 साल की महिला की मौत हो गई. उसकी स्कूटी गड्ढे में गिर गई जिससे वह सड़क पर गिर गई. इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया. वह अपने पति अक्षय लाल पाल के साथ एक्टिवा पर भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में एक फ्लैट देखने आ रही थी.

07:41 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: म्यांमार के साथ असम में भी लगे भूकंप के झटके

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वोत्तर राज्य असम में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके लगे हैं. सुबह 4.35 बजे आए भूकंप की तीव्रता 2.6 रही है. जबकि पड़ोसी राज्य म्यामांर में भी भूकंप के झटके लगे हैं. यहां पर इसकी तीव्रता 3.3 रही. म्यांमार से यह करीब 150 दूर बसा हुआ है.

---विज्ञापन---

06:40 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक आज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद का मॉनसून सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली भविष्य की रणनीति तय करने के लिए, आज सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी. यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के कार्यालय में आयोजित की जाएगी.

06:36 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुलिस ने बताया कि इडाहो के एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में हुई जानलेवा गोलीबारी के संदिग्ध की मौत खुद को गोली लगने से हुई.संदिग्ध की पहचान 24 साल के चैड विलियम्स के तौर पर हुई है.अधिकारियों का कहना है कि उन्हें यकीन है कि विलियम्स ने अकेले ही यह घटना की. हाल ही में खुले ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में कुल तीन लोगों की मौत हुई और सात लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो का अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, तीन की हालत स्थिर है और दो की हालत गंभीर है.फास्ट-फूड चेन के मालिक ने बताया कि मारे गए तीन लोगों में एक कर्मचारी भी शामिल था.

---विज्ञापन---

06:32 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता: ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान पर हमले रोकने के अपने फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता क्योंकि लोगों की मौत होती है. हम ऐसा नहीं चाहते. मैंने सऊदी अरब के राजा और क्राउन प्रिंस से पूछा. मैंने कहा, क्या आप चाहेंगे कि हम ऐसा करें या नहीं? उन्होंने कहा, हम एक डील (समझौता) को ज़्यादा पसंद करेंगे. क्योंकि आपको नहीं पता कि ये हमले कहां तक जा सकते हैं. मेरा मतलब है, उनके देश में लोगों की बाढ़ आ जाएगी और यह एक बड़ी मुसीबत होगी. बहुत सी बुरी चीजें हो सकती हैं.

06:31 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज आएगा दतिया उपचुनाव का रिजल्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में किसका डंका बजेगा. आज नतीजों के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज सुबह 11 बजे से संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी. लोकसभा में सरकार इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट विधेयक, 2026 और बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 को सदन में पेश करेगी.

वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, जबकि कई अहम विधेयकों और अन्य विधायी कार्यों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

दिल्ली हाई कोर्ट आज राजधानी में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा. अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में कथित लापरवाही को लेकर स्वतः संज्ञान लिया था.

---विज्ञापन---

उधर, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

---विज्ञापन---

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में भी आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी विभिन्न जनहित और राजनीतिक मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर सकती है. पार्टी विधानसभा तक मार्च निकालने और विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है.

---विज्ञापन---

धार्मिक दृष्टि से भी आज का दिन विशेष महत्व रखता है. सावन माह का पहला सोमवार होने के कारण देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…