Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में 2 करोड़ के नकली नोट बरामद, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गुजरात में 2 करोड़ रुपये की नकली करेंसी के साथ एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने मामले की पुष्टि की। वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने राहुल गांधी को टपोरी कहने के लिए कंगना रनौत की निंदा की और कहा कि कंगना का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 19, 2026 09:07 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 19 मार्च दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो 27 मार्च तक जारी रहेंगे और आज से ही विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। आज ही गुड़ी पड़वा भी है तो आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या दौरे पर रहेंगी, जहां वे राम मंदिर के दर्शन और आरती करेंगी। राम मंदिर परिसर में ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना करेंगी।

वहीं आज दिल्ली हाई कोर्ट में अलफलाह यूनिवर्सिटी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की याचिका पर सुनवाई होगी। राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े विवाद में दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। MSP भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के साथ होगा। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा, इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:07 (IST) 19 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ब्राजील में पुलिस एनकाउंटर में 8 लोगों की मौत

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस एनकांउटर में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में देश के मोस्ट वान्टेड ड्रग सरगनाओं में से एक डोस संतोस भी शामिल है। ब्राजील पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शहर की एलीट BOPE मिलिट्री पुलिस यूनिट के करीब 150 लोगों ने 2 बख्तरबंद गाड़ियों का साथ कार्रवाई थी, जो मशहूर पर्यटन स्थल सांता टेरेसा इलाके के पास झुग्गी-बस्तियों में हुई।

08:41 (IST) 19 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राज्यसभा के 59 सांसदों की विदाई

राज्यसभा ने अप्रैल से जुलाई के बीच उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे 20 राज्यों के 59 सांसदों को विदाई दी, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, उपसभापति हरिवंश और नौ महिला सदस्य शामिल हैं। उपराष्ट्रपति और अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे सहित अन्य नेताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के योगदान की जमकर सराहना की।

08:19 (IST) 19 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में नकली करेंसी समेत 6 गिरफ्तार

गुजरात में क्राइम ब्रांच ने 2 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी के साथ एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने बताया कि जांच फिलहाल जारी है।

First published on: Mar 19, 2026 08:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.