Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद में चल रहा इंटरनेशनल काइट एंड स्वीट फेस्टिवल 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद, तेलंगाना: परेड ग्राउंड, सिकंदराबाद में इंटरनेशनल काइट एंड स्वीट फेस्टिवल 2026 चल रहा है.
इस इवेंट में लगभग 40 देशों और भारत के लगभग 25 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे तमिलनाडु
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुपुर और कोयंबटूर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दो दिन के दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे.
कोयंबटूर एयरपोर्ट पर तमिलनाडु सरकार के आवास, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री एस. मुथुसामी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हुई फोन पर बात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, 'ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया. हमने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 10-मिनट डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाने का फैसला गिग वर्कर्स के लिए जीत है- राघव चड्ढा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, '10-मिनट डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाने का फैसला सभी गिग वर्कर्स और उनके जैसे लाखों लोगों के संघर्षों की जीत है... कंपनियों, प्लेटफॉर्म या क्विक कॉमर्स एंटिटीज ने उनकी आवाज़ नहीं सुनी, लेकिन केंद्र सरकार ने न सिर्फ उनकी आवाज़ सुनी बल्कि उस पर कार्रवाई भी की. मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं... मुझे उम्मीद है कि जब 10-मिनट डिलीवरी खत्म हो जाएगी, तो उनकी ज़िंदगी भी बेहतर होगी... हम सभी इंडस्ट्री और बिजनेस के समर्थक हैं, चाहे वह केंद्र सरकार हो या सांसद. हम स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं और ऐसा करना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन हम शोषण का कभी समर्थन नहीं कर सकते..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूजा-अर्चना के बाद खोले गए वैष्णो देवी मां के प्राचीन गुफा के द्वार
मकर संक्रांति के अवसर पर मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के कपाट खुलने से श्रद्धालु उत्साहित हैं. पूजा-अर्चना के उपरांत स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के कपाट दर्शन के लिए खोले गए. यह वह पावन क्षण है जिसका श्रद्धालु वर्षभर इंतजार करते हैं.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मकर संक्रांति के मद्देनज़र अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें. आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुचारू से चल रही है. बैटरी कार सेवा भी निरंतर जारी रही.
धर्मनगरी में मौसम का मिलाजुला असर दिखा. ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही. इस बीच सभी मकर संक्रांति पर प्राचीन गुफा के कपाट खुलने को लेकर उत्साहित हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमें पूरे महाराष्ट्र में अच्छा सपोर्ट मिल रहा है- BJP नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: BMC चुनाव पर BJP नेता पूनम महाजन ने कहा, "महाराष्ट्र में 29 जगहों पर नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं. हमने हर शहर के लिए अलग-अलग डेवलपमेंट मॉडल बनाए हैं... हमें पूरे महाराष्ट्र में अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. जहां तक BMC और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन की 9 नगर निगमों की बात है, CM फडणवीस ने 2014-2019 के लिए एक मास्टरप्लान बनाया था कि हम MMR को जितना ज्यादा डेवलप करेंगे, वह महाराष्ट्र और देश के डेवलपमेंट के लिए उतना ही बेहतर होगा. आपने पिछले कुछ सालों में देखा होगा कि चाहे मेट्रो हो, कनेक्टिविटी हो, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स हों, लोगों के घर हों और हर घर में पानी की सप्लाई हो, हर छोटी से छोटी चीज़ जो पहले की सत्ताधारी पार्टियों ने नगर निकायों में नहीं की थी, उसका हमने ध्यान रखा है. यह सिर्फ कागजों पर नहीं है, बल्कि जमीनी हकीकत में भी देखा जा सकता है. इसलिए, मुझे महायुति की जीत की उम्मीद दिख रही है. लोग हमारा साथ देना चाहते हैं और हम भी लोगों के लिए ज़िम्मेदारी से काम करना चाहते हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी का लक्ष्य है कि सभी को सोशल सिक्योरिटी मिले- केंद्रीय मंत्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर, राजस्थान: राज्यों के लेबर और रोजगार और इंडस्ट्री सेक्रेटरी की रीजनल कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, 'हमने 29 कानूनों को मिलाकर 4 लेबर कोड बनाए हैं... हमने देश में एक नया सिस्टम लाया है... हमने 21 नवंबर, 2025 को नया लेबर कोड लागू किया... हमने मजदूरों पर ज्यादा ध्यान दिया है... पीएम मोदी का लक्ष्य है कि सभी को सोशल सिक्योरिटी मिले.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'एमके स्टालिन कौन है? एक गद्दार'- राम कृपाल यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना: तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन के बीजेपी पर "स्थायी कोरोनावायरस" वाले तंज पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, 'एमके स्टालिन कौन है? एक गद्दार, वे सब गद्दार हैं, देश को बर्बाद करने वाले हैं. समाज में नफरत फैला रहे हैं, समाज को बांट रहे हैं - देश ने इसकी निंदा की है. स्टालिन ऐसे बयान देते रहते हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: त्रिपुरा के सीएम ने छात्र एंजेल चकमा के परिवार से की मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अगरतला: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने उत्तराखंड में मारी गई त्रिपुरा की छात्र एंजेल चकमा के परिवार से उनके घर पर मुलाकात की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: KGMU लव जिहाद आरोपी डॉ. रमीज का आतंकी कनेक्शन
KGMU लव जिहाद आरोपी डॉ. रमीज का आतंकी कनेक्शन सामने आ रहा है. दिल्ली बम धमाके के आरोपी डॉ परवेज के साथ इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप बनाने के सबूत मिल रहे हैं. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़े डॉ रमीज के तार दिल्ली बम धमाके से जुड़ रहे हैं.
इस मामले के आरोपी रमीज मलिक के कनेक्शन दिल्ली बम धमाके की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज से मिले हैं. STF ने इस दिशा में अपनी जांच तेज कर दी है. इसी सिलसिले में STF की टीम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची थी. वहां जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों से जुड़ा 13 साल का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है.
डॉ. रमीज और डॉ. परवेज ने इसी कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. इस वजह से STF का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दूसरी तरफ, STF ने लखनऊ पुलिस से अब तक की जांच की पूरी जानकारी मांगी है. इस मामले की जांच छांगुर बाबा प्रकरण की जांच करने वाले STF के डिप्टी एसपी प्रमेश शुक्ला कर रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक सीएम ने जताई कैबिनेट विस्तार की इच्छा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार करने की इच्छा जताई है, इसलिए उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को स्थिति साफ करनी चाहिए. सीएम पद को लेकर भ्रम की स्थिति ठीक नहीं. कल मैसूर से विजुअल आया था, जिसमें एयर पोर्ट पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी से बात कर रहे थे, फिर दोनों ने राहुल से अलग-अलग बात की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नशा तस्करों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नशे का कारोबार करने वालों को धमकी दी है. फेसबुक पर Rashid Ansari Cablewala नामक अकाउंट से लिखी पोस्ट में धमकी दी गई है, जिसमें लिखा कि वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का सहयोगी है और दिल्ली-NCR में जो भी ड्रग्स बेच रहे हैं, वे अपना कारोबार बंद कर दें, क्योंकि वे हमारी आने वाली पीढ़ी को खराब कर रहे हैं. इस काम को वे तुरंत बंद कर दें, नहीं तो उन्हें इस दुनिया से निकाल दिया जाएगा, लिस्ट तैयार है, एक-एक का नंबर लगेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में 2 जगहों पर फायरिंग
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने एक ही रात में 2 लोकेशनों पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. रंगदारी के लिए हुई फायरिंग में दोनों जगहों पर एक जैसे शूटर्स नजर आए. एक जैसी डीलडौल और एक ही बाइक पर 2 शूटरों को दोनों जगह के CCTV कैमरा फुटेज में देखा गया है. वही दोनों जगह हुई फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है. जांच कर रही टीमों को यकीन है कि दोनों जगह वारदात को अंजाम देने वाले एक ही शूटर हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में गांगुली स्ट्रीट में भयानक अग्निकांड
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में BB गांगुली स्ट्रीट में भयानक अग्निकांड हुआ है. तीन मंजिला मकान में आग लग गई है, जिससें आग की विकराल लपटें उठ रही हैं. वहीं मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शालीमार मर्डर केस से जुड़ी खबर
दिल्ली के शालीमार बाग में आप नेता के मर्डर केस से जुड़ी खबर आई है. AAP नेताओं ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात का समय मांगा है. पति की हत्या के केस में मुख्य गवाह AAP नेता थी, जिसकी गवाही जल्दी दर्ज होने वाली थी, लेकिन गवाही दर्ज होने से पहले ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. अभी तक मर्डर केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बनने पर आदित्य साहू की प्रतिक्रिया
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बनने पर भाजपा राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को राज्य अध्यक्ष नियुक्त करके हाईकमान ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.मैंने संगठन की ओर से सौंपे गए किसी भी काम को कभी अस्वीकार नहीं किया है. हमेशा कुछ भी ऐसा करने से बचने की कोशिश की है, जिससे संगठन की बदनामी हो. मैंने कभी किसी पद की लालसा नहीं रखी, आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं, आप सभी के सामने खड़ा हूं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से पूछताछ करेगी SIT
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में SIT जानकारी हासिल करेगी. ज्ञानी हरप्रीत सिंह के जत्थेदार रहते ईश्वर सिंह ने इस मामले की जांच की थी, वहीं मर्यादा का पूरा ध्यान रखते हुए SIT के सदस्य स्वयं ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात करने जाएंगे. SIT के सदस्य आज दोपहर बठिंडा में ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात करेंगे. गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों के मामले में ज्ञानी हरप्रीत सिंह अहम खुलासे कर सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 3 दिन ताजमहल में मिलेगी फ्री एंट्री
देशभर के लोगों और टूरिस्टों के लिए खुशखबरी है. कल 15 जनवरी से 17 जनवरी तक ताजमहल में फ्री एंट्री मिलेगी. शाहजहां के उर्स के मौके पर यह फैसला लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BMC चुनाव में 21000 से ज्यादा लोगों पर हुआ एक्शन
मुंबई में बीएमसी चुनाव के प्रचार के दौरान चुनाव आयोग ने 21153 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. 95 लोगों पर कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. 10 जनवरी तक 5 करोड़ 90 लाख रुपए जब्त किए गए. 54 करोड़ 84 लाख की ड्रग्स जब्त की गई. कुल 957 ऐसे मामले दर्ज हुए, जिसमें पिस्टल, चाकू, धारदार हथियार बरामद किए गए. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 60 मामले दर्ज हुए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान में मरने वालों की संख्या 2500 से ज्यादा
ईरान में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2571 हो गई है. यह आंकड़ा अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने जारी किया है, जबकि दावे करीब 15000 लोगों की मौत होने के किए जा रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM मोहन यादव ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का करेंगे उद्घाटन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज से 5 दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ शुरू होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इसका उद्घाटन करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से प्रधानमंत्री मोदी का दफ्तर होगा सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दफ्तर आज से सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में शिफ्ट हो जाएगा. यानी आज से PMO का नाम बदल जाएगा. इससे पहले भी उन्होंने कई विभागों और ऑफिसों का नाम बदला है और अब उनके खुद के दफ्तर का नाम बदल गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिंगापुर कोर्ट में आज शुरू होगी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच
सिंगापुर कोर्ट में आज सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच शुरू होगी. कुछ महीनों पहले जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में ही हुई थी. भारत में भी इस मामले में चार्जशीट पेश की जा चुकी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी के खिलाफ दायर याचिका पर आज होगी सुनवाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ED ने आरोप लगाते हुए एक याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट में दाखिल की हुई है, जिस पर आज सुनवाई होगी. ममता बनर्जी पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने पॉलिटिकल एडवाइजरी प्रतीक जैन के घर और उनके IPAC दफ्तर में छापेमारी के दौरान ED के काम में रुकावट डाली.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार है और आज मकर संक्रांति है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज कलकत्ता हाई कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई होगी. वहीं सिंगापुर कोर्ट आज से भारतीय सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच शुरू करेगी.
आज से प्रधानमंत्री मोदी का दफ्तर सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में शिफ्ट हो जाएगा. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन में ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines