असम में ढाई हजार ढोल वादकों की थाप 11304 युवक-युवतियों ने किया बिहू डांस, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें फोटो-वीडियो
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Assam: दुनिया में भले ही लोग 31 दिसंबर और एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं, लेकिन असम में नए साल की छठा गुरुवार 13 अप्रैल को देखने को मिली। गुरुवार की शाम गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम में एक साथ हजार से अधिक कलाकारों ने बिहू डांस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बिहू उत्सव को असमिया संस्कृति की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे। इस दौरान 11,304 बिहुआ-बिहुवतियों ने एक साथ नृत्य किया। एक साथ सभी कदमताल कर रहे थे, यह नजारा बेहद खुबखूसत था। नृत्यांगनाओं के साथ 2548 ढोल वादकों ने भी यहां प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम देखने के लिए पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा था।
#WATCH | 11304 folk dancers presented Bihu Dance in the presence of Assam CM Himanta Biswa Sarma at Sarusajai Stadium in Guwahati in the State Govt's bid of setting a Guinness World Record for largest Bihu dance in a single venue.
2548 drummers also performed here with them. pic.twitter.com/n9EYimF6Bt
— ANI (@ANI) April 13, 2023
स्टेडियम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की एक टीम मौजूद थी। 14 अप्रैल को पीएम मोदी असम जाएंगे। उनकी मौजूदगी में असम सरकार को इस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने इस उपलब्धि के लिए सभी बिहुआ-बिहुतियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
Assam CM Himanta Biswa Sarma today received the Geographical Indication (GI) tag certificate for the 'Gamosa' pic.twitter.com/i4I9TxphXd
— ANI (@ANI) April 13, 2023








दरअसल असम और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बिहू खास त्योहार है, जो साल में तीन बार मनाया जाता है। इन तीन बिहू के नाम रोंगाली, भोगली और कोंगाली बिहू है। रोंगाली बिहू सबसे खास है, जो 14 या 15 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। इसी दिन से नए साल की शुरुआत होती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: