Today Headlines, 14 April 2023: पीएम मोदी आज असम के दौरे पर, बंगाल हिंसा के बाद बीरभूम जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

PM Modi Amit Shah

चुनाव आयोग ने गुजरात के लिए इलेक्शन की तारीख की घोषणा की।

Today Headlines, 14 April 2023: आज आंबेडकर जयंती के साथ बिहू और पुथांडु जैसे खास पर्व भी हैं। इसके साथ वेबसीरीज और फिल्मों के शौकीनों के लिए भी खास दिन है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा आज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस राधिक आप्टे की मिसेज अंडरकवर, जुबली पार्ट-2 भी रिलीज होगी।

विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी शुक्रवार को असम जाएंगे। वे बिहू कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम की मौजूदगी में असम सरकार को गिनीज वर्ल्ड कॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भाजपा पार्टी कार्यालय का शिलान्यास करेंगे और बेनीमाधब स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को महू में डॉक्टर आंबेडकर जयंती के मौके पर बौद्ध प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

आईपीएल में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बचे मुकाबला होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस ने शुक्रवार को 10 बजे पेश होने के लिए कहा है।

विज्ञापन

आज का इतिहास

14 अप्रैल का दिन दो बड़ी शख्सियतों के नाम दर्ज है। भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था। वे देश के पहले कानून मंत्री थे।

वहीं, दूसरी घटना अमेरिका से जुड़ी है। 1865 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गई थी। घटना के वक्त लिंकन वाशिंगटन के एक थिएटर में नाटक देख रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ