Wi-Fi Disadvantages: आजकल के समय में स्मार्टफोन, लैपटॉप, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के बिना हमारी लाइफ अधूरी सी लगती है। Wi-Fi एक ऐसी सर्विस है जो हमें 24X7 इंटरनेट अवेलेबल करवाता है। इंटरनेट के बिना किसी भी डिजिटल एक्टिविटी को फॉलो नहीं कर सकते हैं। हर घर में वाई-फाई लगा हुआ है। वाई-फाई के लिए घर में राउटर भी लगाया जाता है, जो कि एक मशीन होती है, जिससे वाई-फाई यानी इंटरनेट मिलता है। अमूमन लोग इस मशीन को बंद नहीं करते हैं, क्योंकि हमें हर समय नेट चाहिए होता है। लोग अक्सर, रात के समय ही मूवीज या सीरिज को एंजॉय करते हैं। इस वजह से रातभर वाई-फाई मशीन ऑन रहती है, पर क्या आप जानते हैं राउटर का ऑन रहना हमारी सेहत के लिए हानिकारक है? अगर नहीं, तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़िए।
Wifi से सेहत को नुकसान!
जी हां, वाई-फाई के राउटर को रातभर ऑन रखने से कुछ तरंगे यानी रेडिएशन वाली वेव्स निकलती हैं, जो हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाती हैं। नेशनल हेल्थ लाइब्रेरी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक रिसर्च में 34 साल के 5 पुरुषों ने वाई-फाई राउटर के पास 5 रातें बिताई हैं, इंटरनेट के एक्सपोजर में इतना समय बिताने के बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर कुछ असर देखा गया और नींद में भी बाधाएं देखी गई हैं।
ये भी पढ़ें- क्या कोरोना की तरह इस बीमारी में भी कम होता है ऑक्सीजन लेवल?
Wi-Fi से होने वाले कुछ नुकसान
1. नींद में गड़बड़ी- वाई-फाई से निकलने वाली रेडिएशन मस्तिष्क पर प्रभाव डाल सकती है, जिससे नींद में कमी आ सकती है, जिससे स्लीपिंग प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
2. ब्रेन पर असर- Wi-Fi से निकलने वाली रेडिएशन अगर लगातार हमारे मस्तिष्क से कनेक्ट रहेगी, तो इससे ब्रेन पर असर पड़ता है और सिरदर्द, चक्कर आना या मेंटल स्ट्रेस की समस्याएं हो सकती हैं।
photo credit-freepik
3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से रेडिएशन- हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस से उत्पन्न होने वाली मेग्नेटिक वेव्स भी हमारी सेहत बिगाड़ सकती हैं। इससे हाई बीपी, हार्ट हेल्थ और इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है।
बचाव के लिए क्या करें?
- रात को सोते समय अपने राउटर को बंद करने की आदत डालें।
- अगर आप स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो रात के समय इंटरनेट ऑफ कर दें।
- Wi-Fi राउटर को अपने बेडरूम या सोने की जगह से दूर लगवाएं, ताकि उसका रेडिएशन कम हो।
ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 hr agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
2 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
6 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
21 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
23 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines