मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. फीवर, जुकाम और स्किन इंफेक्शन जैसी कई बीमारियां नजर आने लगती हैं. मलेरिया और डेंगू भी इसी मौसम में सबसे ज्यादा फैलता है. वैसे भी मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसे अक्सर लोग बुखार समझने की गलती कर बैठते हैं. हालांकि, अगर वक्त पर पहचान और इलाज कर लिया जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. इसको लेकर एम्स के डॉक्टर नीरज निश्चल का कहना है कि मलेरिया फैलाने में हर मच्छर की भूमिका नहीं होती, बल्कि यह मादा एनोफिलीज मच्छर है. इसलिए इसके लक्षणों को वक्त पर पहचानना जरूरी है.
इसे भी पढे़ें- जंगल में लगी आग बन सकती है जानलेवा, UNICEF के ये टिप्स बच्चे और आपकी जान बचाने में आएंगे बहुत काम
आखिर मादा एनोफिलीज ही क्यों फैलाता है मलेरिया?
मादा मच्छर को अंडों बनाने के लिए खून की जरूरत होती है. वहीं, नर मच्छर पौधों के रस और दूसरी मीठे चीजों से अपनी भूख मिटाते हैं. जब मादा एनोफिलीज किसी ऐसे इंसान को काटती है, जिसके खून में प्लाज्मोडियम मौजूद होता है तो यह मच्छर के शरीर में पहुंच सकता है. बाद में यही मच्छर के जरिए दूसरे इंसान के शरीर में चला जाता है.
एनोफिलीज मच्छर कब काटता है?
मलेरिया फैलाने वाला मादा एनोफिलीज मच्छर रात के समय काटता है. इसलिए रात में मच्छर से बचना चाहिए और अगर मच्छर काट रहे हैं तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मलेरिया के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डॉक्टर के मुताबिक, मलेरिया में तेज बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. बीमारी ज्यादा बढ़ने पर पीलिया, दौरे, ब्लीडिंग, लिवर या किडनी फेलियर जैसी परेशानी भी हो सकती हैं. अगर बुखार के साथ बार-बार ठंड लग रही है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
AIIMS ने बताए मच्छरों से बचने के आसान तरीके
- घर के अंदर और आसपास पानी को जमा न रहने दें. साथ ही, रुका हुआ पानी मच्छरों को दावत दे सकता है. इसलिए इस बात का ख्याल रखें.
- कमरे के एयर कूलर को कम से कम हफ्ते में एक बार पूरी तरह खाली करके साफ करें और उसके बाद ही दोबारा पानी भरें. साथ ही, फ्रिज के नीचे या पीछे मौ की ट्रे की सफाई करें.
- पुराने कंटेनर, टिन, बेकार सामान और पुराने टायर आदि में पानी जमा हो सकता है. इन्हें घर के आसपास न पड़ा रहने दें और साफ सफाई का ध्यान रखें.
- एनोफिलीज मच्छर रात में काटता है, इसलिए सोते समय शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
- मच्छर से बचने के लिए रिपेलेंट स्प्रे, क्रीम, कॉइल, मैट और लिक्विड जैसी चीजों का इस्तेमाल करें. इससे परेशानी काफी हद तक हाल हो सकती है.
इसे भी पढे़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
11 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
13 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
16 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines