पानी पीने से भी घटता है वजन, जानें क्या है सही समय; तेजी से होने लगेगा Weight Loss

Weight Loss: पानी पीना हर इंसान के लिए जरूरी होता है, लेकिन कुछ लोगों को पानी पीना भी बड़ी मेहनत का काम लगता है। पानी पीने से न सिर्फ हाइड्रेशन बना रहता है, बल्कि पानी से वेट लॉस भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे।

पानी पीने से भी घटता है वजन, जानें क्या है सही समय; तेजी से होने लगेगा Weight Loss

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Weight Loss: शरीर को हाइड्रेट और बीमारियों से बचाए रखने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। ये लिक्विड हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है, शायद आप जानते नहीं होंगे। अगर कोई इंसान सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दे तो उसे जल्दी कोई भी गंभीर बीमारी नहीं होगी। पानी पीने से पाचन क्रिया सही रहती है और गैस, अपच, एसिडिटी की समस्या में राहत मिल सकती है। क्या आप जानते हैं पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है? मगर इसके लिए सही समय पर पानी पीना जरूरी है। पानी पीने का सही समय क्या है? चलिए, जानते हैं।

विज्ञापन

वेट लॉस के लिए पानी पीने का सही तरीका

सुबह खाली पेट

विज्ञापन

जब आप नींद से जगते हैं तो सबसे पहले खाली पेट 1 गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर से गंदे टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। आप सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं।

खाने से पहले

विज्ञापन

खाना खाने से लगभग आधे घंटे पहले अगर आप 1 गिलास पानी पीते हैं तो वेट लॉस में मदद मिलती है। ऐसा करने से भूख पर नियंत्रण किया जा सकता है और कैलोरी इनटेक कम होता है, जिससे वजन नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन

सोने से पहले

रात को सोने से 1 घंटा पहले पानी पिएं। इससे आपको रातभर होने वाली पानी की कमी को नियंत्रण मिलेगा। जब हम 6-7 घंटे तक सोते हैं तो उस वक्त शरीर को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिए सोने से पहले और उठने के बाद पानी पीना सबसे जरूरी है।

विज्ञापन

वर्कआउट के दौरान

जब आप हैवी एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स और ताकत की जरूरत होती है। इस वक्त शरीर को पानी की जरूरत ज्यादा होती है क्योंकि व्यायाम के समय पसीना निकलता है और पसीने के साथ शरीर से नमक भी कम होने लगता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

खाना खाते समय

विज्ञापन

कहते हैं खाना खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए जो कि सही है, लेकिन खाना खाते हुए बीच-बीच में पानी के घूंट लेना कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इस समय पानी पीने से खाने को जल्दी पचने में मदद मिलेगी और आपकी भूख भी जल्दी शांत होगी।

ज्यादा भूख लगने पर

विज्ञापन

अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लग रही है तो उस वक्त पानी पी लें। इससे आपकी भूख कंट्रोल हो जाएगी और आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच सकेंगे। कई बार डिहाइड्रेशन से भी भूख महसूस होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ