---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Walking Benefits: 1 घंटे में 5000 कदम चलने के 7 फायदे क्या? कैलोरी बर्न से एनर्जी बूस्ट तक

Walking Benefits: कैलोरी बर्न करने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है। इसमें पैदल चलना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि 1 घंटे में 5000 कदम चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

Walking Benefits: पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पैदल चलने से वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। इस शारीरिक गतिविधि के चलते शुगर, बीपी और हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि 1 घंटे में अगर कोई 5000 कदम तक चल लें तो इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इस 1 घंटे में आपको तेज वॉकिंग भी नहीं करनी है, कैलोरी बर्न करने के लिए आप बीच-बीच में गैप लेते हुए स्टेप्स पूरे कर सकते हैं, ताकि वेट लॉस हो सके। जानिए 1 घंटे में 5000 कदम चलने से शरीर को और क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

1 घंटे में 5000 कदम चलने के हेल्थ बेनेफिट

1. कैलोरी बर्न

---विज्ञापन---

अगर आप 1 घंटे में 5000 स्टेप्स चलने का कोटा पूरा करते हैं तो कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 मिनट में मिलने वाले हेल्थ बेनेफिट्स से ज्यादा बेनेफिट्स और कैलोरी बर्न 1 घंटे रुक-रुक कर वॉक करने से मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!

---विज्ञापन---

2. हार्ट हेल्थ

1 घंटे रुक-रुक कर वॉक करने से हृदय रोगों में भी सुधार होता है। स्ट्रोक के मामलों को कम करने के लिए भी हेल्थ एक्सपर्ट वॉक करने की सलाह देते हैं।

---विज्ञापन---

3. मोटापा

जाहिर सी बात है, वॉक करने से मोटापा कम होता है लेकिन 1 घंटे की वॉक से कैलोरी बर्न करने में ज्यादा फायदा होता है।

---विज्ञापन---

4. मांसपेशियों का विकास

रोजाना 1 घंटे तक वॉक करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है ताकि मांसपेशियों के दर्द में भी राहत मिल सके।

---विज्ञापन---
Weight Loss Tips

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

5. मेंटल हेल्थ

चलने से मूड में सुधार होता है। नियमित 1 घंटे की वॉक करने से स्ट्रेस कम होता है, दिमागी रूप से इंसान की गतिविधियों में विकास होता है। इससे आपका माइंड रिलैक्स भी होता है, जिससे नींद में भी सुधार होता है।

---विज्ञापन---

6. एनर्जी बूस्ट

वॉक करने में मेहनत लगती है लेकिन पैदल चलने से शरीर में ऊर्जा के स्तर का विकास होता है। अगर आप रोज सुबह के समय 1 घंटे की वॉक करते हैं तो आपको पूरे दिन के लिए पर्याप्त एनर्जी मिल जाती है।

---विज्ञापन---

7. व्यस्कों के लिए फायदेमंद

बुजुर्गों को रोजाना 1 घंटे वॉक करनी ही चाहिए ताकि उनकी ओवरऑल हेल्थ बेहतर रह सके। पैदल चलने से जोड़ों के दर्द में कमी आती है। पैदल यात्रा से शुगर नियंत्रित होती है। बूढे लोगों की याददाश्त कमजोर हो जाती है। शारीरिक गतिविधि से उन्हें इस समस्या में भी राहत मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2024 01:03 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola