Monsoon Health Tips: बरसात में बढ़ानी है इम्यूनिटी? रोज खाएं इस बीज का पाउडर, बीमारियां रहेंगी दूर

Monsoon Health Tips: मानसून के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस समय यदि आपकी इम्यूनिटी अच्छी नहीं है, तो आपको वायरल संक्रमणों का रिस्क ज्यादा रहता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूती दें।

Source-freepik
विज्ञापन

Monsoon Health Tips: बरसात का मौसम सुहावना होता है। गर्मी से राहत दिलाने वाला यह समय पकवानों का आनंद लेने का भी होता है। मगर कई बार बारिश के मौसम में हम वायरल बीमारियों के घेरे में भी आ जाते हैं। इसका कारण है कमजोर इम्यूनिटी। जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वह लोग अक्सर मौसम बदलते ही बीमार होने लगते हैं। खासतौर पर बारिश का सीजन शुरू होते ही, वे एक बार बीमार जरूर होते हैं।

आपने फलों के फायदों के बारे में सुना ही होगा। मगर कई फल ऐसे होते हैं, जिनके बीज भी सुपरफूड से कम नहीं होते हैं। यदि इनका सेवन किया जाएं, तो आप अनेकों रोगों से दूर होते हैं। बरसात में मिलने वाला एक फल जामुन भी इस लिस्ट में शामिल है। जामुन का फल, उसके बीज और उसके पत्ते, तीनों ही गुणकारी होते हैं। आइए जानते हैं इसके बीज के फायदों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

इम्यूनिटी

आयुर्वेद में जामुन के बीजों को एंटीमाइक्रोबियल जैसे गुणों से भरपूर बताया गया है। इसे खाने से हानिकारक बैक्टीरिया का असर हमारी सेहत पर कम से कम से पड़ता है। इसलिए यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और आपको बरसात में सर्दी-खांसी या वायरल इंफेक्शन से बचाता है।

ब्लड शुगर

जामुन के बीजों का पाउडर खाने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी लाभदायक होता है, क्योंकि यह इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करता है। इस सीजन में सभी मधुमेह रोगियों को सलाह दी जाती है कि वे जामुन का सेवन करें। साथ ही, इसके बीजों को सुखाकर, इसका पाउडर बनाएं, ताकि नियमित रूप से खा सकें।

विज्ञापन

मोटापा कम करें

मोटापा कम करने में भी इस बीज का पाउडर काफी मदद करता है है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है, जो वेट लॉस में सहायक होता है।

पाचन सुधारें

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो मानसून में यह बढ़ सकती है। जामुन के बीजों का पाउडर खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम दूर होती है।

विज्ञापन

स्किन में निखार

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बेहतर माने जाते हैं। बरसात में पिंपल्स, दाग-धब्बे, फुंसी होने की संभावना ज्यादा होती है। जामुन के बीज इसे रोकने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

अगर किसी को हाई बीपी की समस्या रहती है, तो वह जामुन के बीज का पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं पाउडर?

इसके लिए आपको 5 से 7 जामुन के बीजों को अच्छे से धोकर सुखा लेना है। जब अच्छे से सुख जाएं, तब थोड़ा भून लें,और मिक्सर में पीस लें और किसी एयरटाइट कंटेनर में रख लें। आप चाहे तो इन्हें माइक्रोवेव में कुछ मिनट रखकर इसे सुखा सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

इसको आप खाली पेट सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर लें सकते हैं। जूस और अन्य पेय पदार्थों में शामिल करके भी इसे खाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ