Dengue Symptoms: बुखार को न समझें मामूली हो सकता है डेंगू, डॉक्टर से जानिए संकेत और बचाव के उपाय

Dengue Symptoms: डेंगू के मामले इन दिनों देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमारी ओर से की गई छोटी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। डेंगू से बचने के लिए हमें सही समय पर इसकी जांच करवानी होती है, ताकि इलाज जल्दी शुरू हो सकें। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में।

SOURCE- NEWS 24

Dengue Symptoms: हर साल भारत में लोग डेंगू की चपेट में आते हैं। यह एक वायरल संक्रमण होता है, जो मच्छर के काटने से होता है। कई मामलों में शुरुआती लक्षण मामूली होते हैं जैसे साधारण बुखार। यदि इनकी सही समय पर जांच न की जाएं तो यह और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। इस समय भी देश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें लुधियाना में डेंगू के मरीज मिले हैं। चरखी दादरी जिले में भी डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। देहरादून में भी पिछले 50 दिनों में 112 केस डेंगू के दर्ज किए गए हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

डेंगू क्यों फैलता है?

दरअसल, मानसून के महीने में मच्छर जनित बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। इसका कारण यह होता है कि बारिश की वजह से मच्छरों के पैदा होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ये मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं, जो अधिकांश लोगों के घरों के आस-पास जमा होता है। डेंगू का सीधा संबंध साफ-सफाई से होता है। अगर इसका सही से पालन नहीं किया जाएगा, तो संक्रमण फैलता है।

विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

  • आंखों के पीछे दर्द।
  • तेज बुखार।
  • मतली और उल्टी।
  • मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द और जोड़ों में दर्द।
  • थकान और स्किन पर लाल चकत्ते।
  • कई बार दिमाग पर भी बुखार का असर होता है।
  • नाक से खून आना और मसूड़ों से खून आना।

डेंगू बुखार कैसे होता है?

डेंगू में एडीज मच्छरों से फैलता है। ये जीका और चिकनगुनिया वायरस का भी कारण है। इसका संक्रमण इस प्रकार होता है, जिसमें संक्रमित मच्छर किसी को काटता है, तो बुखार होता है। अगर कोई मच्छर संक्रमित को काटकर किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसे भी बुखार हो जाता है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

रांची के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एवं क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने के लिए हमें साफ-सफाई समेत कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
  • घर एवं आसपास नियमित सफाई करें और पानी जमा ना होने दें।
  • कूलर, गमले, टायर इत्यादि में जमे पानी को बहा दें।
  • घर के आसपास कीटनाशक का छिड़काव करें।
  • पानी की टंकी को अच्छे से ढक कर रखें।
  • मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
  • पपीता खाएं।

जरूरी सलाह

डेंगू में पपीते का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कई स्टडी में इस फल को उपयोगी साबित किया जा चुका है लेकिन इसे लेकर ठोस प्रामाणिकता अभी तक नहीं हुई है। मगर बुखार होने पर पपीता, पपीते के पत्ते का जूस आदि पिया जाता है। खान-पान सही रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डेंगू में अगर प्लेटलेट काउंट तेजी से घटे और एक्सटर्नल ब्लीडिंग के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ