हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेग्नेंसी में नहीं होगी विटामिन बी-12 की कमी! डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Vitamin B-12 Foods: प्रेग्नेंसी में हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई प्रकार के विटामिन्स की जरूरत होती है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जो शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं।

विज्ञापन
photo credit-meta ai

Vitamin B-12 Foods: गर्भावस्था में महिला का शरीर एक्सट्रा केयर की डिमांड करता है। इसमें सबसे जरूरी होता है शरीर में भरपूर पोषण होना। न्यूट्रिशन यानी कि शरीर में हर प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और अन्य तत्वों की पूर्ति करना। विटामिन बी-12 सभी के शरीर के लिए एक जरूरी पोषक होता है। गर्भावस्था के दौरान भी शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, जो कि मां और शिशु, दोनों के लिए हानिकारक होता है। यह तत्व हमारे शरीर में खून बनाने में मदद करता है, हमारी इम्यूनिटी को मजबूत रखता है और गंभीर बीमारियों से हमें बचाता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में क्या खाने से इस तत्व की कमी को पूरा किया जा सकता है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

इस बारे में हमें बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट की गाइनोकोलोजिस्ट, डॉक्टर मिनाक्षी बंसल,जो टीवी 9 से बातचीत में कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं के शरीर में इस विटामिन की कमी गंभीर परिणाम दे सकती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप इन फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Vitamin B-12 की कमी दूर करेंगे ये फूड्स

1. डेयरी फूड्स- डॉक्टर कहती हैं कि दूध, दही और पनीर ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें रोजाना खाने से हम डेली अपनी डाइट के माध्यम से शरीर को विटामिन बी-12 दे सकते हैं। ऐसे फूड्स को खाने से विटामिन बी-12 की कमी पूरी होती है।

2. नॉनवेज- शरीर में इस विटामिन की कमी बच्चे को भी प्रभावित कर सकती है। अगर आप मांसाहारी हैं, तो आप अपनी डाइट में अंडे, चिकन, फिश और रेड मीट को शामिल कर सकते हैं। नाश्ते में रोजाना अंडे खाने से विटामिन बी-12 मिलेगा।

विज्ञापन

photo credit-meta ai

3. फोर्टिफाइड अनाज- अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल जरूर करना चाहिए। सोयाबीन, रागी और बाजरा खा सकते हैं।

विज्ञापन

4. नट्स एंड सीड्स- विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में सूखे मेवों को भी शामिल करना चाहिए। बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।

5. विटामिन बी-12 सप्लीमेंट्स- अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी ज्यादा है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर सही सप्लीमेंट को चुनें। सप्लीमेंट भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करते हैं लेकिन प्राकृतिक सोर्स ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola