Social Anxiety: क्या आप में भी नजर आ रहे हैं ये लक्षण? तो हो सकता हैं सोशल एंजाइटी के शिकार, जानें बचाव का तरीका
Edited By News24 हिंदी

Social Anxiety symptoms health
Edited By News24 हिंदी

Social Anxiety symptoms health
Social Anxiety: दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। जिसमें कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लोगों से मिलना-जुलना और बातचीत करना पसंद होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बाहर जाने और नए लोगों से मिलने से डरते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि कुछ लोग शर्मीले होते हैं, जिसके कारण वे लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करते लेकिन यह एक तरह का डिसऑर्डर हो सकता है। अक्सर ऐसे लोग ही सोशल एंजाइटी (Social Anxiety) के शिकार हो जाते हैं। इसे सोशल फोबिया भी कहा जाता है। हालांकि, चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि काउंसलिंग और दवाओं की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको सोशल एंजाइटी के बारे में बताने के साथ, इसके लक्षण, कारण और इलाज बताने जा रहे हैं।
सोशल एंजाइटी एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति लोगों से बात करने और मिलने से बहुत घबराता है। इसके कारण उन्हें जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। यह समस्या ज्यादातर किशोरावस्था के दौरान शुरू होती है।
सोशल एंजाइटी का इलाज लक्षणों के आधार पर किया जाता है, इसके लिए किसी साइकोलॉजिस्ट या मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा घर पर योग, एक्सरसाइज, मेडिटेशन करना चाहिए और जितना हो सके परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से सोशल एंजाइटी को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: