Pancreas Cancer Symptoms: कैंसर होने पर शरीर में सेल्स कम होने लगते हैं। इसकी वजह से शरीर के कई हिस्से काम करने में असमर्थ हो जाते हैं। कैंसर कई तरह के होते हैं, जिनमें पैंक्रियाटिक कैंसर भी शामिल है। पेट के पिछले हिस्से में मौजूद पैंक्रिया की कोशिकाओं में कैंसर होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों में से एक लक्षण मल के रंग से भी देखा जा सकता है। आइए आपको पैंक्रियाटिक कैंसर के कारण और लक्षण के बारे में जानते हैं।
पैंक्रियाटिक कैंसर के कारण
पैंक्रिया की सेल्स में डिएनए के क्षतिग्रस्त होने पर शरीर के कई हिस्सों में बदलाव नजर आ सकते हैं। कोशिकाओं में बदलाव के कारण ट्यूमर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ने लगती है। यह ट्यूमर शरीर के कई हिस्सों में फैल सकता है। अधिक सिगरेट या सिगार पीना, तम्बाकू का सेवन करना भी पैंक्रियाटिक कैंसर का कारक हो सकता है। इसके अलावा वजन का अधिक बढ़ना,मधुमेह, खास तौर पर टाइप 2 मधुमेह मरीजों में पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा रहता है।
मल रंग भी है पैंक्रियाटिक कैंसर का संकेत
पैंक्रियाटिक कैंसर यानी अग्नाशय कैंसर होने पर मल के जरिए भी पता किया जा सकता है। अगर मल का रंग हल्का या मिट्टी जैसा है तो ये पैंक्रियाटिक कैंसर का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। ऐसमें आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Fatty Liver के ये 7 संकेत हैं खतरे की घंटी! न करें नजरअंदाज
आमतौर पर पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षण शुरुआती चरण में नहीं दिखाते हैं। ऐसे में इस कैंसर का समय पर पता लगाना मुश्किल हो जाता है। आइए अन्य सामान्य लक्षण पर नजर डालते हैं।
पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षण
- पेट में दर्द: यह दर्द पीठ की ओर भी फैल सकता है और खाने के बाद बढ़ सकता है।
- वजन कम होना: बिना किसी कारण के वजन कम होना अग्नाशय के कैंसर का एक जरूरी संकेत हो सकता है।
- पीलिया: त्वचा और आंखों का पीला पड़ना।
- भूख न लगना: भूख कम लगना या बिल्कुल न लगना।
- मतली और उल्टी: बार-बार मतली और उल्टी आना।
- थकान: लगातार थका हुआ महसूस करना।
- खून की कमी: खून की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।
- डायबिटीज: अग्नाशय के कैंसर से डायबिटीज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सावधान! Smartphone की इस चूक से हो सकता है ब्रेन कैंसर
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
34 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
57 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines