Liver Diseases: ये हैं लीवर खराब होने के शुरुआती लक्षण; इग्नोर नहीं, तुरंत ऐसे करें इलाज
Edited By Deepti Sharma

Liver
Edited By Deepti Sharma

Liver
Liver Problems: लिवर, त्वचा के बाद शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है जो फेफड़ों के ठीक नीचे राइट तरफ होता है। इसका काम पित्त और एल्बुमिन का निर्माण करना, बल्ड को क्लिन करना, एसिड और खून के थक्के को कंट्रोल, संक्रमण से बचाव, विटामिन और कई मिनरल्स को स्टोर करना और ऐसे ही कई काम करने होते हैं। इसलिए लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है।
जब लिवर में किसी प्रकार का इंफेक्शन अधिक चर्बी के जमा होने के कारण लिवर के टिश्यू खराब होने लगते हैं तो यह लिवर में रोग पैदा करते हैं। लंबे समय तक इन बीमारियों का इलाज न होने पर लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर स्थिति देखने को मिलती है। लिवर रोग कभी-कभी लिवर कैंसर और लिवर फेल भी हो सकता है।
लाइफस्टाइल- लिवर के खराब होने का कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है।
शराब का सेवन- अल्कोहल का अधिक सेवन लिवर के काम में रुकावट डालता है।
पोषण की कमी- विटामिन ए और विटामिन डी की कमी के कारण लिवर में दिक्कत होती है।
मोटापा- अधिक मोटापा के कारण लिवर में चर्बी का जमा होने लगती है जिसकी वजह से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।
पित्त नली का कैंसर- लिवर फैलने लगता है और काम करने में बाधा आती है।
लिवर कैंसर- जब कैंसर सेल्स लिवर में फैलने लगती हैं और बड़ी होने लगती हैं तो यह लिवर के काम पर बुरी तरह असर करती हैं।
डायबिटीज- टाइप २ डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर बढ़ जाता है जिससे लिवर को अधिक शुगर संरक्षित करके रखने में परेशानी होती है।
लिवर रोग का उपचार मरीज के लीवर की कौन सी बीमारी है क्या-क्या परेशानियां हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: