Delhi AQI: वायु प्रदूषण से बढ़ रहा है स्किन डिजीज का खतरा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें

Delhi AQI Updates: प्रदूषण का स्तर इन दिनों दिल्ली और नोएडा में खतरनाक स्थिति पर पहुंचा हुआ है. ग्रैप-3 भी लागू किया गया है. इसका मतलब है कि बाहर की हवा हमारी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है. क्या आप जानते हैं प्रदूषण सिर्फ हमारे अंदरुनी अंगों को नहीं बल्कि बाहरी अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है. प्रदूषण हमारी त्वचा को भी डैमेज कर रहा है जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं.

Delhi pollution

Delhi AQI Latest News: आज के समय में वायु प्रदूषण हमारी त्वचा के लिए सबसे बड़ा बाहरी दुश्मन बन चुका है. जैसे फेफड़े प्रदूषित हवा से संक्रमित हो जाते हैं वैसे ही त्वचा जो शरीर का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा खुला हिस्सा होता है. इस पर प्रदूषण के हानिकारक कण, गैस और धूल के कण चिपक जाते हैं. दिल्ली-NCR में AQI की मात्रा इन दिनों 400 के पार दर्ज किया जा रहा है, जो एक खतरनाक स्टेज होती है. ऐसे में हमें यह भी जानना चाहिए कि प्रदूषित हवा स्किन को कैसे डैमेज करती है.

विज्ञापन

प्रदूषण से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें

नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और सूक्ष्म कण (PM 2.5 और PM 10) त्वचा की सतह और रोमछिद्रों (pores) में घुसकर कोलेजन और स्किन की प्राकृतिक लिपिड परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे स्किन अपनी लचक और नमी खो देती है. लंबे समय तक इसका असर रहने से त्वचा पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूजन, समय से पहले झुर्रियां, रंग असमानता और एक्ने जैसी समस्याएं होती हैं.

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

काया लिमिटेड की डॉ. हरसिमरन कौर, मेडिकल एडवाइजर और कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, बताती हैं कि ‘त्वचा का डल दिखना प्रदूषण से होने वाले नुकसान का पहला संकेत है. लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से स्किन सेल्स तक ऑक्सीजन सप्लाई घट जाती है, जिससे चेहरा थका हुआ और बेजान दिखने लगता है.’

विज्ञापन

पॉल्यूशन कैसे बिगाड़ रहा है स्किन?

एक्सपर्ट बताती हैं कि प्रदूषण से त्वचा में फ्री रैडिकल्स की मात्रा बढ़ती है, जिससे हेल्दी स्किन सेल्स भी डैमेज हो जाती है और स्किन का लचीलापन (elasticity) कम हो जाती है. यही कारण है कि गालों, माथे और होंठों के आसपास पिगमेंटेशन या दाग-धब्बे हो जाते हैं. डॉक्टर हरसिमरन बताती हैं कि बड़े शहरों में रहने वाले लोगों में एक्ने की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है. इसका कारण प्रदूषण के कण और धूल रोमछिद्रों में फंसकर तेल (sebum) के साथ मिलना है, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और फेस पर मुंहासे या पिंपल्स निकलते हैं.

पॉल्यूशन में जरूरी है अच्छा स्किन केयर रूटीन

माइल्ड क्लींजर- हल्के क्लेंजर से दिन में दो बार चेहरा धोएं ताकि धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन के ऐसे तत्व जो स्किन पर चिपके होते हैं, वह साफ हो जाएं.

विज्ञापन

फेस सीरम- विटामिन-सी, नियासिनामाइड और ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट जैसे एंटीऑक्सीडेंट सीरम का उपयोग करें, जो फ्री रैडिकल्स से बचाव करते हैं.

सनस्क्रीन- हर दिन ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि सूरज की UV किरणें और प्रदूषण मिलकर दाग-धब्बों की समस्या को बढ़ाते हैं.

विज्ञापन
  • रात में एयर प्यूरिफायर और ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को रात में रिपेयर होने का समय मिल सके.
  • रात में मॉइश्चराइजर और रिपेयर क्रीम का उपयोग करें.
  • पर्याप्त पानी पिएं और फलों, मेवों व हरी सब्जियों का सेवन करें.
  • अगर स्किन या बालों से जुड़ी कोई समस्या हो तो घरेलू नुस्खे अपनाने की बजाय किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.

पॉल्यूशन से होने वाले स्किन डिजीज

प्रदूषण से स्किन में होने वाली बीमारियों में एक्ने-पिंपल्स कॉमन प्रॉब्लम है. इसके अलावा, एग्जिमा भी प्रदूषण के चलते हो सकता है. हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या भी प्रदूषण के कारण बढ़ सकती है. पॉल्यूशन वाली हवा के संपर्क में आने से सोरायसिस की बीमारी हो सकती है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Delhi AQI: प्रदूषण से बचाएगी अच्छी डाइट

Delhi AQI: इन दिनों आपकी डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल और साबुत मसाले होने जरूरी है. गुनगुने पानी का सेवन करें, दिन में 1 बार काढ़ा जरूर पिएं.

Delhi AQI: बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने न दे

Delhi AQI: पॉल्यूशन के दिनों में घर के बुजुर्गों को घर से बाहर कम से कम निकलने दे. खासतौर पर सुबह और शाम के समय. अगर उन्हें किसी जरूरी काम के लिए जाना पड़े तो दिन का समय उपयुक्त है.

Delhi AQI: घर की हवा कैसे साफ रखें?

Delhi AQI: अगर आपके पास एयर प्यूरिफायर नहीं है तो घर में कुछ इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं. इससे घर की हवा सुरक्षित और साफ होती है.

Delhi AQI: आंखों को कैसे बचाएं?

Delhi AQI: प्रदूषण में अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा पहनें. बाहर से आने के बाद साफ पानी से आंखों को धोएं. जरूरत पड़े तो किसी डॉक्टर के परामर्श पर आई ड्रोप यूज करें.

Delhi AQI: मास्क जरूर पहनें

Delhi AQI: दिल्ली की जहरीली हवा से फेफड़ों और सांसों की बीमारियों का रिस्क बढ़ता है. इसलिए, हेल्थ एक्सपर्ट सभी को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने की सलाह देते हैं.

Delhi AQI: आज दिल्ली में 400 पार AQI

Delhi AQI: दिल्ली में आज AQI का स्तर 405 दर्ज किया गया है. यह गंभीर हवा की गुणवत्ता की श्रेणी में आता है.

Delhi AQI: GRAP 3 में क्या पाबंदियां रहती हैं?

Delhi AQI: दिल्ली में ग्रैप-3 के तहत सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट्स के अलावा निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. डीजल से चलने वाले वाहनों पर भी पाबंदी लगाई जाती है. इसके अलावा, नियमित रूप से सड़कों पर छिड़काव किया जाएगा, जिससे धूल को कम किया जा सके.

Delhi AQI: CAQM ने दिए निर्देश

Delhi AQI: CAQM ने दिल्ली में मौजूदा हालातों को देखते हुए ग्रैप-3 के निर्देश दिए.

Delhi AQI LIVE Updates: प्रदूषण से बढ़ रही आंखों की समस्या

Delhi AQI LIVE Updates: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते आंखों में एलर्जी, खुजली और जलन की समस्याएं बढ़ने लगी हैं.

Delhi AQI LIVE Updates: राजधानी दिल्ली में GRAP-3 लागू

Delhi AQI LIVE Updates: आज से राजधानी दिल्ली में ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ