---विज्ञापन---

Winter Health Tips: सर्दियों में कैसे पानी से नहाना चाहिए ठंडा या गर्म? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों के मन में यह चिंता शुरू हो जाती है कि सुबह-सुबह नहाएं कैसे, क्योंकि ठंडे पानी से नहाने की हिम्मत नहीं होती है लेकिन गर्म पानी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद नहीं होता है. आइए जानते हैं डॉक्टर से कौन से पानी से नहाना सेफ होता है.

Winter Health Tips: नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इस बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन सर्दियों में ऐसा करना मुश्किल होता है. दरअसल, मौसम ठंडा होने पर सामान्य ताप वाला पानी भी अधिक ठंडा होने लगता है जिससे पानी को छूने के लिए भी हिम्मत बटोरना मुश्किल लगता है. हालांकि, सर्दियों में लोगों को गर्म पानी से नहाने की सलाह दी जाती है लेकिन गर्म पानी हमारी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है. आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से.

गर्म पानी से नहाने से क्या होगा?। Why Hot Water is Not Beneficial

अपोलो अस्पताल दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर डी एम महाजन बताते हैं कि गर्म पानी हमारी त्वचा को रूखा बना सकता है. इससे एग्जिमा नामक बीमारी का रिस्क बढ़ता है. अगर हम अपनी त्वचा पर रोजाना गर्म पानी डालते हैं तो उससे स्किन सेल में मौजूद नेचुरल ऑयल टूटने लगते हैं. कभी-कभी गर्म पानी हमारी त्वचा के लिए खतरनाक भी हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-रोज 1 गिलास जीरा पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानें पीने का सही समय और तरीका

क्या ठंडा पानी सर्दियों के लिए सही है?। Does Cold Water is Good For Bath

नहीं, डॉक्टर कहते हैं कि ठंडा पानी भी सर्दियों में शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. ठंडा पानी सर्दी-जुकाम और बदन दर्द से लेकर पूरे शरीर को जकड़न दे सकता है. जो लोग साइनस के मरीज हैं और जिन्हें नजला आदि होता है, उन्हें ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए. छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी ठंडा पानी नुकसानदायक हो सकता है.

---विज्ञापन---

कैसा पानी नहाने के लिए सही होता है?। Which Type of Water is Good For Bath

एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों में नहाने के लिए पानी सिर्फ उतना गर्म होना चाहिए कि आपको ठंडक महसूस न हो. गुनगुने पानी से आराम से नहाया जा सकता है और इससे शरीर को ठंडे पानी का एहसास भी नहीं होगा. गुनगुना पानी हमारे शरीर के नेचुरल ऑयल्स को बैलेंस रखता है. इस पानी से नहाने से शरीर से बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी साफ होती है. गुनगुना पानी हमारे शरीर को भी रिलैक्स करता है.

डॉक्टर ने दी ये जरूरी सलाह

डॉक्टर बताते हैं कि ठंडे मौसम में अचानक ठंडे पानी से नहाने पर यह हमारे लिए जानलेवा भी बन सकता है. दरअसल, कभी-कभी हमारा शरीर गर्म होता है और फिर ठंडे पानी से नहाने पर अचानक शरीर की ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो जाती हैं. उनमें सिकुड़न आ जाती है जिससे हाई बीपी और हार्ट अटैक आने का रिस्क बढ़ जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं मर्दों को भी होता ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानिए शुरुआती संकेत और बचाव

First published on: Nov 11, 2025 09:36 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola