Jeera Water Empty Stomach: जीरा जिसे अंग्रेजी में क्यूमिन सीड्स (Cumin Seeds) कहते हैं. ऐसे बीज होते हैं जिन्हें खाने में डालने से व्यंजन का स्वाद बढ़ जाता है. इसकी खुशबू से दाल, सब्जी और पुलाव में महक बढ़ जाती है जिससे हर किसी को खाने के प्रति मोह बढ़ जाता है. जीरा एक औषधीय गुणों से भरपूर बीज भी है जिसे खाने से शरीर को भी लाभ होता है. क्या आप जानते हैं हमें रोजाना 1 गिलास जीरे का पानी पीना चाहिए, इसे पीने से शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचता है?

विज्ञापन

यूनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि किन लोगों को इसके पानी को नियमित रूप से पीना चाहिए और क्या हैं इसे पीने के फायदे. जीरे का पानी का लाभ देखने के लिए आपको इसे लगभग 21 दिनों तक रोजाना पीना होगा.

विज्ञापन

जीरा पानी पीने के अनोखे फायदे। Jeera Water Benefits

पाचन शक्ति बढ़ाएं- जीरा का पानी पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है. अगर किसी को पेट फूलने और अपच की समस्या होती है तो उन्हें पित्त से संबंधित समस्या रहती है. जीरे का पानी पीने से उनके शरीर के पाचक एंजाइम्स मजबूत होते हैं और पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है.

विज्ञापन

वेट लॉस- जीरे का पानी रोजाना पीने से आपका वजन कम हो सकता है. इस पानी को नियमित रूप से पिया जाए तो शरीर का इंसुलिन रिएक्शन सही रहता है और ब्लड शुगर लेवल कम होता है. जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म इंक्रीज होता है और फैट पिघलता है. अगर कोई अपनी डाइट के साथ जीरा वाटर पिएं तो काफी हद तक वजन कम कर सकता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करें- जीरा वाटर हमारे शरीर का बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटा सके और सेहत में सुधार कर सके. कोलेस्ट्रॉल कम होने से हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होता है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्ट करें- जीरे का पानी पीने से शरीर को आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. ये आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. बदलते मौसम में आपको सर्दी-जुकाम और संक्रमणों से बचाते हैं.

तनाव कम करें- जीरे का पानी पीने से स्ट्रेस हार्मोन शांत होता है. जीरे में मौजूद मैग्नीशियम और मेलाटोनिन हार्मोन नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हैं और बेहतर नींद प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं जीरा वाटर?

इसे बनाने के दो तरीके हैं- जीरे को रात भर 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह खाली पेट पिएं. दूसरा तरीका है, 1 कप पानी को उबालें और उसमें 1 चम्मच जीरा डालकर पकाएं. कुछ मिनट बाद उसे छान लें और गुनगुना पिएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ