Fibromyalgia Syndrome क्या है और कैसे कॉर्पोरेट कर्मचारी हो रहे हैं इससे प्रभावित, जानिए
Edited By Deepti Sharma

Fibromyalgia
Edited By Deepti Sharma

Fibromyalgia
Fibromyalgia Disease: फाइब्रोमायल्जिया एक तरह की बीमारी है जिसमें लोगों को दर्द, थकान, और मानसिक तनाव की परेशानी होती है, और यह आजकल कॉर्पोरेट कर्मचारियों में बढ़ती हुई एक समस्या के रूप में उभर रही है। फाइब्रोमायल्जिया एक आम लेकिन गंभीर स्थिति है जिसमें व्यक्ति को शरीर के अलग-अलग भागों जैसे कि मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द और अन्य समस्याएं होती हैं। इस बीमारी में लगातार शारीरिक पीड़ा, थकान और सुस्ती महसूस करता है। मरीज को सुबह उठने पर शरीर में जकड़न महसूस होती है। फाइब्रोमायल्जिया से पीड़ित लोगों को डेली के काम करने में कठिनाई होती है। चलने-फिरने, हल्के से भार उठाने और नींद आने में भी परेशानियां आती हैं। इस बीमारी का इलाज आराम, दवाई और थेरेपी से किया जा सकता है।
काम का प्रेशर रहना
लंबे समय तक बैठे ही रहना
खराब खान-पान
एक्सरसाइज की कमी
मेंटल स्ट्रेस- ज्यादा काम करते टाइम तनाव महसूस करना
समय की कमी- एंप्लॉय के पास अक्सर सेहत को लेकर समय नहीं होता, जिससे वे बीमारियों के खतरे से गुजरने लगते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: