---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

इन 5 ड्रिंक्स को पीने से कम होगा यूरिक एसिड, जानें बनाने का तरीका

Drinks For Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या गंभीर है। इसमें शरीर के अंदर ऐसे लिक्विड जमने लगते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। प्यूरीन की मात्रा बढ़ने से ऐसा होता है। यूरिक एसिड कम करने के लिए आप अपनी डेली डाइट में इन 5 ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Drinks For Uric Acid: खाने-पीने की खराब आदतें यूरिक एसिड का कारण है। अगर आप अच्छा और स्वस्थ खाना नहीं खाएंगे तो शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ खाने पीने की चीजों से ही यूरिक एसिड बढ़ता है। यूरिक एसिड से हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इससे किडनी स्टोन बनने की भी समस्या होती है। हम आपको 5 ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही, इन्हें बनाने का तरीका भी जान लीजिए।

1. नींबू पानी

---विज्ञापन---

यूरिक एसिड के मरीजों को सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए। इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से शरीर में जमा गंदे टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं। नींबू से शरीर में हाइड्रेशन भी बना रहता है। नींबू पानी बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 पूरा नींबू निचोड़कर पीना होगा। ध्यान रहे, नींबू पानी में चीनी का इस्तेमाल नहीं करना है।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

---विज्ञापन---

2. अदरक वाली चाय

अदरक की यह चाय, आम दूध वाली चाय नहीं है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हड्डियों की सूजन कम कर सकता है। अदरक की चाय पीने से पाचन में भी सुधार होता है। इसे बनाने के लिए आपको आधी इंच अदरक को पानी में अच्छे से उबालना है और फिर पीना। इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीना सही रहेगा।

---विज्ञापन---

3. पानी

किसी भी बीमारी में पानी पीने के लिए मनाही नहीं होती है। पानी गंदे टॉक्सिन्स को बाहर करता है। पानी पीने से हाइड्रेशन बना रहता है। रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीने से यूरिक एसिड की समस्या कम हो सकती है।

---विज्ञापन---
is milk good for uric acid patient,is cow milk good for uric acid,does milk increase uric acid,is full cream milk good for gout,does milk tea increase uric acid,low-fat milk for uric acid,uric acid food to avoid,is powdered milk good for gout

Image Credit: Freepik

4. एप्पल साइडर विनेगर

---विज्ञापन---

सेब का सिरका शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे गुनगुने या सादे पानी में मिलाकर पिया जाता है। अगर आप रोज एप्पल साइडर विनेगर वाले पानी का खाली पेट सेवन करते हैं तो यूरिक एसिड की समस्या चंद दिनों में दूर हो जाएगी।

5. ग्रीन टी

---विज्ञापन---

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यूरिक एसिड की समस्या में इस चाय  को पीने से हड्डियों में हो रहे दर्द को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत कर सकती है, जिससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 15, 2024 04:31 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola