Dengue: बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू बुखार इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इस दौरान ब्लड प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं जिसके कारण शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। वैसे तो डेंगू बुखार 1-2 सप्ताह के भीतर ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी यह घातक भी हो सकता है।

विज्ञापन

शुभमन गिल को हुआ डेंगू

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू का शिकार हो गए हैं। इस कारण उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना अभी कन्फर्म नहीं है। आइए जानते हैं डेंगू के लक्षण और इससे बचने के उपाय।

विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार
  • आंखों में दर्द
  • जी मिचलाना
  • चक्कर आना
  • तेज सिरदर्द होना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना
  • मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द

डेंगू से बचाव के उपाय

फुल स्लीव के कपड़े पहनें- डेंगू के मच्छरों से खुद को बचाने के लिए आप फुल स्लीव के कपड़े पहनें, इससे आप मच्छरों के डंक से बच जाएंगे। ऐसा करने से आप इस बीमारी से आसानी से बच सकते हैं।

खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं- डेंगू के मच्छरों से खुद को बचाने के लिए आपको अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगानी चाहिए। इससे मच्छर घर के अंदर नहीं आ पाएंगे और आप डेंगू की चपेट में आने से भी बचे रहेंगे।

विज्ञापन

मच्छरदानी- डेंगू के मच्छरों से खुद को बचाने के लिए जब भी सोएं, चाहे रात हो या दिन मच्छरदानी जरूर लगाएं। इससे आप मच्छरों के काटने से भी बचे रहेंगे और चैन की नींद भी सो सकेंगे।

विज्ञापन

पानी जमा न होने दें- डेंगू फैलाने वाले मच्छर वहीं पनपते हैं जहां पानी जमा होता है, ऐसे में आपको टंकी और पानी के बर्तनों को ढककर रखना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ