Cucumber Benefits: गर्मियों में रोज खाना शुरू करें ये 1 चीज, शरीर अंदर से रहेगा ठंडा, मिलेंगे कमाल के लाभ
Edited By Bhoopendra Rai

Cucumber Benefits
Edited By Bhoopendra Rai

Cucumber Benefits
Cucumber Benefits: गर्मियों के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इस मौसम में शरीर पानी की ज्यादा डिमांड करता है। पानी के साथ आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो मौसमी बीमारियों से बचाकर आपको दिनभर एनर्जी देते रहें। इनमें खीरा भी शामिल है। इसलिए हम आपके लिए खीरा के फायदे लेकर आए हैं।
खीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में ये बाजारों में काफी मात्रा में मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी और विटामिन के आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गर्मियों में इसे आप काला नमक लगाकर खा सकते हैं।
और पढ़िए – Yoga Asanas For Stay Fit: नहीं होगें बूढ़े, 50 की उम्र में भी दिखेंगे जवां, बस कर लें ये योगासन
गर्मियों की खीरे का सेवन बेहद लाभकारी होता है। ये पानी की कमी पूरी करता है। खास बात ये है कि डायबिटीज से लेकर हृदय रोग और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने तक के लिए भी खीरा बेहद फायदेमंद है। इसकी हाइड्रेशन क्वालिटी आंतों को स्वस्थ बनाए रखती है, जिससे कब्ज और किडनी की पथरी से बचाव होता है।
डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि खीरे में सबसे ज्यादा पानी होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम होता है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: