---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पेशाब में खून आना कैंसर का संकेत तो नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?

Urine Symptoms: पेशाब में खून आना गंभीर समस्या हो सकती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। हमें समय-समय पर अपने यूरिन की जांच करवानी चाहिए, क्योंकि यह कैंसर का भी संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

---विज्ञापन---

Urine Symptoms: पेशाब में खून आना एक गंभीर समस्या हो सकती है। यूरिन में खून कई कारणों से आ सकता है। साथ ही, यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। आमतौर पर, लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन कई बार यह हमें गंभीर बीमारी का संकेत भी दे सकता है। पेशाब में खून आए, तो यह सतर्कता बरतने वाली बात होती है, क्योंकि यह कोई सामान्य संक्रमण नहीं है। ऐसा कभी-कभी किडनी की बीमारियों, क्रोनिक डिजीज, स्टोन से लेकर कैंसर की बीमारी का भी संकेत होता है। आइए जानते हैं इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

इस बारे में हम आपको डॉक्टर वरिंदर सागर बता रहे हैं, जो यूरोलॉजी और एंड्रोलॉजी एक्सपर्ट हैं। वे कहते हैं कि यूरिन लाल या गुलाबी रंग का दिखाई दें, तो यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत होता है। वे कहते हैं, अगर पेशाब का रंग हल्का भी बदला हुआ दिखाई दें, तो यह सही नहीं है। हमें इसकी तुरंत जांच करवानी चाहिए, ताकि किसी गंभीर समस्या के होने का पहले ही पता लगाया जा सके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

क्या सच में यूरिन में खून आने का मतलब कैंसर है?

एक अन्य डॉक्टर, डॉक्टर अजय कुमार बताते हैं कि पेशाब में खून आना किडनी डिजीज का भी संकेत है। अगर खून में पेशाब के साथ और बुखार, दोनों आ रहे हैं, तो यह किडनी में किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। वहीं, डॉक्टर अजय यह भी कहते हैं कि खून आने का संकेत ट्यूमर का भी होता है यानी कैंसर। कई बार यह किडनी में कैंसर का संकेत होता है, जिसमें समय-समय पर किडनी से खून निकलता है, जो पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलता है। साथ ही, इसमें डॉक्टर यह भी बताते हैं कि पेशाब करने में मरीज को किसी भी तरह का दर्द महसूस नहीं होता है, सिर्फ पेशाब का रंग लाल दिखाई देता है। यूरेटर की मांसपेशियों में सूजन या संक्रमण होने से भी पेशाब में खून आ सकता है। यूरेटर और किडनी आपस में जुड़े एक शरीर का भाग हैं।

---विज्ञापन---

पेशाब की थैली में कैंसर!

पेशाब की थैली में भी कैंसर होने का संकेत यूरिन में खून आना है। डॉक्टर अजय कहते हैं कि यह कैंसर काफी कॉमन कैंसर है, जो युवा लड़कों में अधिकांश पाया जाता है। वे बताते हैं कि उनके पास आए मरीजों को पेशाब का रंग लाल दिखता था लेकिन दर्द नहीं होता था। उसके बाद शुरुआती जांचें की गई, जिसमें पता चलता था कि उनकी पेशाब की थैली में कैंसर सेल बन रहा है। प्राइवेट एरिया में मस्से होना भी कैंसर का संकेत होता है।

इन बातों का रखें ख्याल

  • समय पर डॉक्टर की सलाह लें।
  • यूरिन टेस्ट करवाते रहें।
  • अगर शुगर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो इन जांचों को भी करवाते रहें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 22, 2025 11:57 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola