Alzheimer Treatment: अल्जाइमर एक दिमागी बीमारी (Progressive Neurological Disorders) है, जो हमारी याददाश्त, सोचने की शक्ति और व्यवहार पर असर करता है। यह डिमेंशिया का सबसे आम कारण है। अल्जाइमर की बीमारी होने पर दिमाग में प्रोटीन असाधारण तरीके से बनने लगते हैं। जो ब्रेन के सेल्स को नुकसान करते हैं और खत्म कर देते हैं।
देखा जाए तो अल्जाइमर बीमारी का कोई उपचार नहीं है, लेकिन जापान में अल्जाइमर की बीमारी के लिए पहली दवा को मंजूरी मिल गई है। जापान के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने अल्जाइमर बीमारी के लिए ‘लेकेम्बी’ दवा को मंजूरी दे दी है। इस दवा को जापान और अमेरिका की कंपनियों ने मिल कर बनाया है। तेजी से बढ़ती उम्र वाले लोगों को लिए यह पहली दवा है।
अल्जाइमर बीमारी को धीमा करेगी दवा
लेकेम्बी दवा इस बीमारी की पहली स्टेज में हल्के डिमेंशिया के लक्षण और अन्य लक्षण वाले मरीजों के लिए है। यह लेकेम्बी दवा मामूली रूप से अल्जाइमर बीमारी को धीमा कर सकती है।
अल्जाइमर के लक्षण
- याददाश्त खोना
- भाषा में परेशानी
- नार्मल व्यवहार न हो पाना
- कोई परेशानी सुलझाने में दिक्कत होना
ये भी पढ़ें- कैसे अलग हैं Alzheimer और Dementia की बीमारी, समझें इनके लक्षण और रोकथाम
अल्जाइमर के रिस्क फैक्टर
उम्र- आमतौर पर 65 साल की उम्र के बाद अल्जाइमर बीमारी होती है, लेकिन कुछ मामलों में कम उम्र में भी होने के चांस हैं।
फैमिली हिस्ट्री- अगर फैमिली में किसी को यह बीमारी है, तो आपको होने का खतरा हो सकता है।
दिमाग की चोट- दिमाग में लगी चोट अल्जाइमर के खतरे को बढ़ा सकती है।
हेल्थ कंडीशन- हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर होने पर या ऐसी स्थिति होती है तो अल्जाइमर बीमारी हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
5 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
6 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
7 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
10 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
14 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines