---विज्ञापन---

World Biofuel Day: पीएम मोदी 10 अगस्त को करेंगे इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित

नई दिल्ली: विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त 2022 को इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 4:30 बजे पानीपत, हरियाणा में स्थित (2 जी) इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह संयंत्र का समर्पण देश में जैव […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त 2022 को इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 4:30 बजे पानीपत, हरियाणा में स्थित (2 जी) इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह संयंत्र का समर्पण देश में जैव ईंधन के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा वर्षों से उठाए गए कदमों की एक लंबी श्रृंखला का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

 

यह 2जी एथेनॉल प्लांट का निर्माण करीब 5 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह परियोजना सालाना लगभग 3 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पन्न करेगी। सालाना
लगभग 2 लाख टन चावल के भूसे (पराली) के उपयोग से ऐसा किया जाएगा। परियोजना संयंत्र संचालन में शामिल लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगी।

---विज्ञापन---

ग्रीनहाउस गैसों को कम

वहीं, इससे चावल के भूसे को काटने, संभालने, भंडारण आदि के लिए आपूर्ति श्रृंखला में अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होगा।
परियोजना में शून्य तरल निर्वहन होगा। चावल के भूसे (पराली) को जलाने में कमी के माध्यम से यह परियोजना प्रति वर्ष
लगभग 3 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड समकक्ष उत्सर्जन के बराबर ग्रीनहाउस गैसों को कम करने में योगदान देगी। यह देश की सड़कों पर करीब 63 हजार कारों को बदलने के सामान है।

First published on: Aug 08, 2022 08:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola