News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vastu for Love Life: बढ़ती महत्वाकांक्षा, भागदौड़ से भरी जिंदगी और व्यस्तताओं के कारण बहुत से लोग लाइफ पार्टनर को सही से समय नहीं पाते हैं। इससे लव लाइफ में दिक्कतें आने लगती हैं। जब रिश्ते कमजोर होने लगते हैं, तो यह जिंदगी में तनाव बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण बन जाता है। आपको यहां कुछ नायाब वास्तु टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी लव लाइफ में आ रही परेशानियों को दूर करने में सफल हो सकते हैं। इन वास्तु टिप्स की मदद से आपका रिश्ता रोमांस से भर जाएगा।
पिंक यानी गुलाबी रंग प्यार का रंग माना जाता है। यह रंग प्यार और रोमांस बढ़ाने में मदद करता है। लव लाइफ या शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए बेडरूम में पिंक कलर का इस्तेमाल करें। आप बेडरूम की दीवारों को पिंक कलर के अच्छे पैटर्न से भी सजा सकते हैं। यदि पिंक कलर पसंद नहीं है, तो आप हल्के लाल रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अच्छी रोशनी वाला कमरा मूड को चेंज करने के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। कमरे में ब्लू या बैंगनी कलर की लाइट की व्यवस्था करें। नीला रंग लव इमोशन को स्ट्रांग बनाता है। बता दें, नीला शुक्र का रंग है जो प्रेम, विवाह और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है।
बेडरूम में आईने को बेड की दायीं या बायीं ओर रखें। सोने से पहले आईने को पर्दे से ढक दें। प्रयास करें कि आईने के अगल-बगल रोमांटिक तस्वीर हो। पार्टनर के साथ वाली फोटो बिल्कुल सही रहेगी।
ये भी पढ़ें: सुबह उठकर आप भी देखते हैं आईना? छोड़ दें ये आदत, वरना…
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: गलत दिशा में रखी दवाइयां हो जाती हैं ‘बेअसर’, जानें इन्हें रखने की ‘सही दिशा’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।