Ipl 2024 RCB Vs GT: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी। आरसीबी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उरतेगी। बेंगलुरु के लिए इस मैच को जीतना बेहद ही जरूरी है। अगर आज का मुकाबला आरसीबी जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी और अगर बेंगलुरु मैच हारती है तो वो आईपीएल से बाहर हो जाएगी। इस आईपीएल में बेंगलुरु और गुजरात दूसरी बार भिड़ेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच में 28 अप्रैल को मैच हुआ था। जिसमें बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर 9 विकेट से जीत हासिल की थी। बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2024 में अब तक खेले 10 मैचों में से सिर्फ 3 मैचों में जीत दर्ज कराई है। जबकि बेंगलुरु को 7 मैचों में हार मिली है।
बेंगलुरु ने दी थी गुजरात को मात
बेंगलुरु ने अपना पिछला मैच भी गुजरात के खिलाफ ही खेला था। आईपीएल के इस 45वें मैच में पहले बैटिंग करते हुए जीटी ने 3 विकेट खोकर 200 रन एक बड़ा लक्ष्य बेंगलुरु को दिया था। जिसे बेंगलुरु ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। इस मैच में ओपनर विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 70 रन बनाए थे। जिसमें विराट ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जबकि तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स ने मात्र 41 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतक लगाया था।
IPL में बेंगलुरु बनाम गुजरात
आईपीएल में बेंगलुरु और गुजरात 4 बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से दो मुकाबले बेंगलुरु ने जीते और गुजरात ने भी दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ बड़े लक्ष्य 200 को हासिल किया है। दोनों के बीच में पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा। तो वहीं बेंगलुरु ने अपना पिछला मैच भी गुजरात के खिलाफ ही खेला था। आईपीएल के इस 45वें मैच में पहले बैटिंग करते हुए जीटी ने 3 विकेट खोकर 200 रन एक बड़ा लक्ष्य बेंगलुरु को दिया था। जिसे बेंगलुरु ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। इस मैच में ओपनर विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 70 रन बनाए थे। जिसमें विराट ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जबकि तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स ने मात्र 41 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतक लगाया था। ऐसे में बेंगलुरु को आज भी इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि दोनों सलामी बल्लेबाज बेंगलुरु के लिए इस पारी को दोहराएं। आरसीबी फैंस को भी पूरी उम्मीद है कि बेंगलुरु गुजरात के खिलाफ अपने पुराने प्रदर्शन को फिर से दोहराए और जीत हाासिल करें, क्योंकि इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेगी। इसके साथ विराट कोहली के पास भी ऑरेंज कैप को वापस पाने का सुनहरा मौका हैं। कोहली सिर्फ 10 बनाकर ऑरेंज कैप को दोबारा से हासिल कर सकते हैं।