नोएडा: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स का पूरा मलबा रीसाइक्लिंग किया जाएगा। मौके पर पड़े मलबे में से कुछ भी बेकार नहीं छोड़ा जाएगा। सोमवार को टावरों को गिराने वाले जेट डिमोलिशन के एमडी और सीईओ जो ब्रिंकमैन ने मीडिया में दिए बयान में कहा अब सेकेंडरी ब्रेकिंग करने का काम होगा। मलबा रीसाइक्लिंग किया जाएगा। अगले कुछ माह में मौके से सब कुछ हटा दिया जाएगा।

बता दें कि अगले तीन माह में करीब तीन हजार ट्रक मलबा हटाने का काम करेंगे।  रविवार को दोनों टावर गिराए गए थे।टावर्स के आसपास करीब 100 पानी के टैंकर और 300 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिससे एयर क्वालिटी को कंट्रोल स्तर में रखा जा सके। बता दें कि सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए 3700 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया गया था। 9 साल तक चले कानूनी लड़ाई के बाद ये टावर आज मात्र 15 सेकंड में धाराशायी हो गया।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ