हंदवाड़ा नार्को टेररिज्म केस में एनआईए ने 12वें आरोपी को किया गिरफ्तार
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने कुपवाड़ा से अब्दुल रऊफ बदन (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह सब्जी ढोने वाले वाहन में नशीले पदार्थ, नकदी, हथियार गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहा था। उसे अमरोही, तंगधार क्षेत्र की एलओसी सीमा के पास पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के मॉड्यूल का प्रमुख संचालक है। वह अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था। वह तंगधार और एलओसी, जम्मू-कश्मीर के अन्य स्थानों में पाकिस्तानी आकाओं से नशीले पदार्थों की खेप एकत्र कर आगे अन्य लोगों को देता था।
गौरतलब है कि हंदवाड़ा पुलिस ने बीते 11 जून को पाकिस्तान स्पॉन्सर नार्को टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया था। उस समय पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। आतंकियों से पुलिस ने 21 किलो हेरोइन, 1.34 करोड़ नगद, 1 कैश काउंटिंग मशीन को बरामद किया था। यह मॉड्यूल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: