मोहम्मद कैफ ने CSK को दिया खुला चैलेंज, बोले- डिबेट कर लो, गलत साबित कर दूंगा

Mohammad Kaif RCB vs CSK: मोहम्मद कैफ चेन्नई सुपर किंग्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के निर्णय को गलत साबित करते नजर आए। उन्होंने आंकड़ों के जरिए इसे स्पष्ट करने की कोशिश की।

Mohammad Kaif

Mohammad Kaif

Mohammad Kaif RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। जबकि सीएसके की टीम का सफर खत्म हो गया। सीएसके ने इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने का निर्णय लिया था। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, लेकिन गेंदबाजों ने काफी मार खाई। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 218 रन ठोक डाले। जिसके जवाब में सीएसके 200 रन का जरूरी आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। सीएसके 191 रन ही बना सकी। सीएसके की इस हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसा ही सवाल दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उठाया है।

विज्ञापन

पहले गेंदबाजी करने के निर्णय पर उठाए सवाल

मोहम्मद कैफ ने सीएसके समेत तीन टीमों को उनके टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर खुला चैलेंज दिया। कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा- मैं दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स को खुला चैलेंज देता हूं। डिबेट कर लें, जिन्होंने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, उसे मैं आंकड़ों के साथ गलत साबित कर दूंगा।

विज्ञापन

चेज करने में कोई फायदा नहीं

कैफ ने आगे कहा- अभी चेजिंग में कोई एडवांटेज नहीं है। ओस नहीं पड़ रही, बॉल गीली नहीं होती। इसलिए चीजों का अतिरिक्त एडवांटेज नहीं है। उल्टा एक्स्ट्रा प्रैशर आ जाता है। कैफ ने मैच की परिस्थितियों को समझाते हुए कहा- पहले मैच 8 बजे से शुरू होता था। जहां चेज थोड़ा आसान होता था, लेकिन अब मैच 7.30 के बाद शुरू होता है, जिससे 3 घंटे तक पिच सेम रहती है। अंपायर बॉल चेंज नहीं करते और मैदान में ड्यू को कंट्रोल किया जाता है। ऐसे में इस फैक्टर का कोई अलग से फायदा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत

कैफ ने चेजिंग के नुकसान बताते हुए कहा- लखनऊ ने उस मैदान पर चेज करने का निर्णय लिया, जहां 4 मैच चेज करते हुए हारे गए हैं। आप आंकड़ों से बात करें। प्लेऑफ में जिसने 12 से 13 मैचों में पहले बल्लेबाजी की, उसने ज्यादातर मुकाबलों में जीत हासिल की। इसलिए मेरा मानना है कि टीमें ये गलतियां कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ