Turkey Syriya Earthquake Update: तुर्कीये पहुंचा पहला भारतीय बचाव दल, मदद के लिए आगे आया विश्व समुदाय, कई देशों ने की आर्थिक मदद की घोषणा

Turkey Syriya Earthquake Update

Turkey Syriya Earthquake Update: तुर्कीये में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए भारतीय बचाव दल को लेकर उड़ा वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर अदाना पहुंच गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 50 से अधिक कर्मियों और चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और सहायता के लिए आवश्यक अन्य उपकरणों सहित सी 17 उड़ान आज सुबह तुर्की के लिए रवाना हुई थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 50 से अधिक खोज और बचाव कर्मियों, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड, ड्रिलिंग मशीन, राहत सामग्री, दवाओं और अन्य आवश्यक उपयोगिताओं और उपकरणों के साथ पहली भारतीय सी17 उड़ान अदाना, तुर्किये पहुंची। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि दूसरा विमान रवानगी के लिए तैयार हो रहा है।

Turkey Syriya Earthquake Update

बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार ने बताया कि इस टीम 47 एनडीआरएफ कर्मी और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें दो टीमों के लिए आदेश प्राप्त हुए हैं। सरकार के निर्देशानुसार मानवीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Turkey Syriya Earthquake Update

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि तुर्कीये में आये भूकंप को देखते हुए एनडीआरएफ की खोज और बचाव दल, चिकित्सा दल और राहत सामग्री तुरंत भेजी जाएगी।

Turkey Syriya Earthquake Update

बता दें कि तुर्कीये में आए भूकंप के बाद पूरा विश्व समुदाय एक साथ तुर्की की सहायता के लिए आगे आया हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने सोमवार को भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया के लिए 11 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता की घोषणा की।

तुर्कीये और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 4,300 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं। वहीं सीरिया में 1 हजार 451 लोगों की मौत और 3 हजार 531 लोग घायल हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ