Today Top News: आज की पांच बड़ी खबरों में वैश्विक और क्षेत्रीय राजनीति के साथ खेल जगत के अहम अपडेट्स शामिल हैं. अमेरिका और ईरान के बीच 14 सूत्रीय प्रस्ताव पर असहमति से तनाव बढ़ गया है, वहीं बिहार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने पद की शपथ ली है. इसके साथ ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की चर्चा और सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी की ताजा जानकारी यहां विस्तार से पढ़ें.
आखिर कब थमेगा अमेरिका-ईरान संघर्ष? US के 14 सूत्रीय प्रस्ताव को ईरान ने दिखाया ठेंगा
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस्लामाबाद में बैठकों के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका. दोनों देश अपने अपने प्रस्ताव तैयार किए हैं. वहीं दोनों ही देश एक दूसरे के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. अब ईरान ने फिर अमेरिका के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने वाले 14-सूत्रीय प्रस्ताव पर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: RBI New Rule: कर्जदारों के लिए RBI ले आया नया नियम, 1 जुलाई से होगा लागू; जानें क्या बदलेगा
सम्राट कैबिनेट के कुल 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी भी रहे मौजूद; मंत्रालय में निशांत कुमार की भी एंट्री
आज का दिन बिहार के लिए काफी अहम रहा. आज सम्राट कैबिनेट के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली है. निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं. कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं.
कौन थे शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? ऐसे शुरू हुआ था एयरफोर्स से भाजपा की कोर टीम तक का सफर
पूर्व मेदिनीपुर के चंडीपुर निवासी चंद्रनाथ रथ सार्वजनिक राजनीति में भले बड़ा चेहरा नहीं थे, लेकिन भाजपा संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी. रामकृष्ण मिशन के छात्र रहे रथ अनुशासनप्रिय और शांत स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे. युवावस्था में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर भी रहा, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय वायुसेना (IAF) ज्वाइन कर ली.
करीब दो दशक तक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद उन्होंने वीआरएस लिया. इसके बाद कुछ समय कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने के पश्चात वे शुभेंदु अधिकारी की कोर टीम में शामिल हो गए. धीरे-धीरे वे शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने लगे.
IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, जानिए बेटा हुआ या बेटी
आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव पहली बार पिता बने. उनकी वाइफ देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया. इस खबर के बाद उनके करीबी, दोस्त और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह, बिजनेस में कमा चुकी है नाम
कपूर खानदान का फिल्मों से अलग नाता रहा है. अब कपूर परिवार की लाडली अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर 45 साल की उम्र में डेब्यू करने को तैयार है. रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. इन दिनों रिद्धिमा अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines