सम्राट कैबिनेट के कुल 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी भी रहे मौजूद; मंत्रालय में निशांत कुमार की भी एंट्री

आज का दिन बिहार के लिए काफी अहम रहा. आज सम्राट कैबिनेट के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली है. निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं. कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं.

minister.jpg

आज का दिन बिहार के लिए काफी अहम रहा. आज सम्राट कैबिनेट के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली है. निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं. कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं.

विज्ञापन

सम्राट चौधरी कैबिनेट के इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी के अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वीवीआईपी मौजूद थे. पीएम नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते गांधी मैदान पहुंचे. रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पुष्प वर्षा भी की. गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे.

विज्ञापन

बिहार का मंत्रिमंडल

  • सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
  • विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री
  • श्रवण कुमार
  • विजय कुमार सिन्हा
  • दिलीप कुमार जायसवाल
  • निशांत कुमार
  • लेशी सिंह
  • रामकृपाल यादव
  • नीतीश मिश्रा
  • दामोदर रावत
  • संजय सिंह टाइगर
  • अशोक चौधरी
  • भगवान सिंह कुशवाहा
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • मदन सहनी
  • संतोष कुमार सुमन
  • रमा निषाद
  • रत्नेश सदा
  • कुमार शैलेंद्र
  • शीला कुमारी
  • केदार प्रसाद गुप्ता
  • लखेंद्र कुमार रौशन
  • सुनील कुमार
  • श्रेयसी सिंह
  • जमा खान
  • नंद किशोर राम
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
  • प्रमोद कुमार
  • श्वेता गुप्ता
  • मिथिलेश तिवारी
  • रामचंद्र प्रसाद
  • संजय कुमार सिंह
  • संजय कुमार
  • दीपक प्रकाश

कब होगा बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा?

बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज शाम में होगा. इससे जुड़ा नोटिफिकेशन आज रात या कल सुबह में जारी किया जा सकता है. शाम में सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में विभागों का बंटवारा होगा. इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ