IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, जानिए बेटा हुआ या बेटी

Suryakumar Yadav Devisha Shetty Blessed With Baby Girl: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव पहली बार पिता बने. उनकी वाइफ देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया. इस खबर के बाद उनके करीबी, दोस्त और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

Suryakumar Yadav Devisha Shetty
1 / 6
Suryakumar Yadav Devisha Shetty

Suryakumar Yadav Become Father: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव जब ग्लोबल टूर्नामेंट खत्म होने के बाद देविशा शेट्टी के साथ पहली बार पब्लिकली सामने आए थे, तब ही उनकी पत्नी बेबी बंप के साथ नजर आईं थीं.

विज्ञापन

कब हुई थी शादी?

कब हुई थी शादी?2 / 6

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. ये कपल मुंबई में ही रहते थे जहां उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी. इनकी लव स्टोरी कॉलेज के दिनों में ही परवान चढ़ी और 7 अप्रैल 2026 को उन्हें माता-पिता बनने की खुशनसीबी हासिल हुई.

विज्ञापन

बेबी शावर का वीडियो हुआ था वायरल

बेबी शावर का वीडियो हुआ था वायरल3 / 6

मार्च 2026 में देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उसमें सूर्यकुमार यादव अपनी वाइफ के साथ एक हॉल में आते दिख रहे हैं. इससे ये बिलकुल साफ हो गया था देविशा मां बनने वाली हैं.

RCB के खिलाफ खेलना मुश्किल

RCB के खिलाफ खेलना मुश्किल4 / 6

मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मुकाबला 10 अप्रैल को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या इस सुपरहिट मुकाबले में शायद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

गम के बीच आई खुशी

गम के बीच आई खुशी5 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए भले ही सूर्यकुमार यादव का बल्ला भले ही खामोश रहा हो, लेकिन घर में नन्ही परी के आने से ये गम भी दूर हो जाएगा.

6 / 6

सूर्यकुमार यादव का जन्म भले ही मुंबई में हुआ हो, लेकिन उनके माता-पिता यूपी के गाजीपुर के मूल निवासी हैं. सूर्या ने काफी कम उम्र में अपनी चाचा विनोद कुमार यादव की देखरेख में वाराणसी में क्रिकेट खेलना शुरू किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन