आखिर कब थमेगा अमेरिका-ईरान संघर्ष? US के 14 सूत्रीय प्रस्ताव को ईरान ने दिखाया ठेंगा

अमेरिका और ईरान दोनों ही देश एक दूसरे के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। अब ईरान ने फिर अमेरिका के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने वाले 14-सूत्रीय प्रस्ताव पर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Trump.jpg (5)

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस्लामाबाद में बैठकों के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। दोनों देश अपने अपने प्रस्ताव तैयार किए हैं। वहीं दोनों ही देश एक दूसरे के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। अब ईरान ने फिर अमेरिका के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने वाले 14-सूत्रीय प्रस्ताव पर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

विज्ञापन

इस पर ईरान की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि अमेरिकी अधिकारी 24-48 घंटों में जवाब की उम्मीद कर रहे हैं। अमेरिका ने एक पन्ने के 14-सूत्रीय मेमोरेंडम को प्रस्तावित किया है, जिसमें ईरान का परमाणु संवर्धन अस्थायी रूप से रोकना, प्रतिबंधों में ढील और होर्मुज से व्यापार प्रतिबंध हटाना शामिल है।

विज्ञापन

वाशिंगटन में कुछ लोग अंतिम डील पर संदेह जता रहे हैं, जबकि पाकिस्तान जैसे मध्यस्थ इसे स्थायी समाधान की दिशा में देख रहे हैं। ईरान ने प्रस्ताव पर विचार कर रहे होने का संकेत दिया है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कोई भी बातचीत जबरदस्ती के दबाव में नहीं होगी।

विज्ञापन

लेकिन ईरान की संसद Majlis के अध्यक्ष मोहम्मद Ghalibaf ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच किसी भी होने वाले समझौते की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने ऐसी खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि यह अमेरिका द्वारा गढ़ा गया एक “झूठा मीडिया नैरेटिव” है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ