देश को समर्पित महाकाल लोक, पीएम मोदी बोले-भगवान शंकर के सानिध्य में सब कुछ आलौकिक

mahakal corridor

mahakal corridor

विज्ञापन

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक मंगलवार शाम देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी बोले महाकाल लोक में सब कुछ आलौकिक है। महाकाल के आर्शीवाद से काल की रेखांड मिट रहीं हैं। महाकाल की नगरी प्रहय के प्रहार से मुक्त है। उज्जैन के पल पल में इतिहास सिमटा हुआ है।

इस दौरान पीएम मोदी ने महाकाल एंथम भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इसके साथ पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है। पीएम नंदी द्वार गए। इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महाकाल की परिक्रमा की। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में संत मौजूद हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पीएम मोदी द्वारा ‘श्री महाकाल लोक’ के पहले चरण के उद्घाटन के बाद आसमान में आतिशबाजी की गई। पीएम मोदी ने कहा #AzadiKaAmritKaal के दौरान हमने पंच प्राण की भावना से उपनिवेशवाद की बेड़ियों को तोड़ा। आज, भारत भर में सांस्कृतिक स्थलों में चारों ओर विकास देखने को मिल रहा है। चार धाम को पहली बार सदाबहार सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पीएम ने कहा आजादी के बाद पहली बार सड़कों का विकास किया गया है और चार धाम परियोजना के तहत सभी चार धामों को जोड़ने के लिए एक ‘ऑल वेदर हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा प्रत्येक कण में अध्यात्म समाहित है और उज्जैन के कोने-कोने में दिव्य शक्ति का संचार हो रहा है। उज्जैन ने हजारों वर्षों से भारत की समृद्धि, ज्ञान, गरिमा और साहित्य का नेतृत्व किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां गायक कैलाश खेर महाकाल गान की प्रस्तुति दी। इसके पहले प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया और फिर ई-कार्ट वाहन में बैठकर पूरे प्रांगण का अवलोकन किया। पीएम ने संतो की मौजूदगी में मंत्रोउच्चारण व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। समारोह में मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान समेत करीब 200 से अधिक संत व राजनेता मौजूद हैं। विभिन्न राज्यों में इसका सीधा प्रसारण हुआ। करीब पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा में तैनात रहे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार और सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाए गए हैं। इसके शीर्ष पर ‘त्रिशूल’ डिजाइन की गई है और भगवान शिव की ‘मुद्रा’ है। यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ