T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से एक्शन मोड में पीसीबी, खिलाड़ियों की सैलरी पर चल सकती है कैंची

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस और क्रिकेट बोर्ड दोनों ही बहुत ज्यादा नाराज हैं। इसी बीच खिलाड़ियों के अनुबंध को लेकर पीसीबी जल्दी ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

BeFunky-collage (1)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। USA ने भी पाकिस्तान को चौकाते हुएं सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। खिलाड़ियों के इस निराशाजनक प्रदर्शन से पीसीबी काफी ज्यादा नाराज है।

विज्ञापन

पीसीबी कर सकता है अनुबंध की समीक्षा

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान बाबर आजम और स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी सहित पाकिस्तान के क्रिकेटरों को वेतन में कटौती का सामना करना पड़ सकता है। पीसीबी टी20 विश्व कप 2024 से टीम के जल्दी बाहर होने के बाद सभी खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सलाह दी हैं कि वो खिलाड़ियों को मिले केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा अलावा बोर्ड खराब प्रदर्शन को लेकर कड़े फैसले लेता है तो खिलाड़ियों के वेतन, फीस में कटौती की जा सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है, लेकिन बोर्ड में कड़े फैसले लेने को लेकर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोनस का किया था ऐलान

टी 20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ऐलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट को जीत जाती है तो प्रत्येक खिलाड़ी को 100,000 अमेरिकी डॉलर बोनस के रूप में दिए जाएंगे। बता दें कि टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार है जब पकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ नहीं पाई है। पाकिस्तान ने 2009 में यूनुस खान की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा 2007 और 2022 में पकिस्तान फाइनल तक पहुंची थी। 2010, 2012 और 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ