कंजूस गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार से एक कदम पीछे रह गए जसप्रीत बुमराह, देखें रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। भारत के गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। खासतौर पर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुपर-8 में भी दमदार आगाज किया है। भारत ने सुपर-8 में अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया है। टीम का अगला मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम को यहां तक पहुंचाने में टीम के गेंदबाजों का अहम योगदान रहा है। खासतौर पर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से खूब वाहवाही बटोरी है। जसप्रीत बुमराह ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी रेट 3.47 का रहा है। जसप्रीत बुमराह ने टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका तो निभाई ही है, साथ ही एक कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा बनाया रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने सुपर-8 में अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की। अपने 4 ओवर के स्पेल में जसप्रीत बुमराह ने 1 मेडन ओवर डाले और 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट 1.8 का रहा। बुमराह ने अपनी 24 गेंदों में 20 गेंदे डॉट फेंकी। बुमराह की महज 4 गेंद पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रन जुटा पाए। इस स्पेल के बाद जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे कंजूस भरी गेंदबाजी करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने पिछले सप्ताह USA के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

पहले नंबर पर कौन

जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कंजूस भरी गेंदबाजी करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इस सूची में पहले नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ओवर में महज 3 रन दिए थे। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया था। उनका इकॉनमी रेट 1.00 का था।

विज्ञापन

टॉप-5 कंजूस गेंदबाज कौन

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे कंजूस भरी गेंदबाजी करने वालों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले व दूसरे नंबर पर काबिज हैं। इस सूची में तीसरा नंबर फिर से जसप्रीत बुमराह का है। जसप्रीत बुमराह ने 5 जून को इसी वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। उनका इकॉमनी रेट 2.00 का था। इस सूची में चौथे स्थान पर अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप सिंह ने पिछले सप्ताह USA के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। सूची में पांचवें स्थान पर फिर से भुवनेश्वर कुमार का नाम दर्ज है। भुवनेश्वर कुमार ने 2014 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया था। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार का इकॉनमी रेट 2.33 का था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ