केरल में पीएम मोदी बोले-हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज

PM-Narendra-Modi-
विज्ञापन

केरल: केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए काम कर रही है। इससे केरल के युवाओं को बहुत फायदा होगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Advertisment

आगे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए भाजपा सरकार केरल में काम कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार केरल में कई परियोजनाओं पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

केरल के कोचीन में पीएम मोदी ने कहा पूरे देश में जहां कहीं भी बीजेपी की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार तेज है।  वह बोले इसकी वजह है केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार। यही सरकार केरल के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ