Nora Fatehi: पांच घंटे तक चली नोरा फतेही से पूछताछ, पुलिस ने सुकेश से रिश्तों के बारे में पूछे कई सवाल

nora

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से गुरुवार को पांच घंटे तक पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) शाखा में दोपहर करीब 1 बजे वह पहुंची थी। शाम छह बजे उन्हें दफ्तर से बाहर निकलते हुए देखा गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो नोरा से सुकेश से उनके परिचय, उनके साथ किए काम व रिश्तों के बारे में कई सवाल किए गए। इससे पहले बुधवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से इस मामले में आठ घंटे पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को नोरा फतेही को समन किया गया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम रविंद्र यादव के मुताबिक इस मामले में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें तलब किया था। गौरतलब है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। फिर भी उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और इसके बावजूद वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई। अब इस मामले में जांच की आंच नोरा फतेही तक भी पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ