Nobel Prize 2022: फ्रांसीसी लेखक Annie Ernaux को दिया गया साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Edited By Amit Kasana

Annie Ernaux को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Edited By Amit Kasana

Annie Ernaux को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Nobel Prize 2022: फ्रांसीसी लेखक Annie Ernaux को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल समिति ने कहा 82 वर्षीय एनी ने अपनी लेखनी से साहस, व्यक्तिगत स्मृतियों , व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर किया है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मैट माल्म ने गुरुवार को स्टॉकहोम में इसकी घोषणा की। बता दें बीते सोमवार से नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं की शुरुआत हुई है।
Nobel Prize in Literature awarded to French author Annie Ernaux “for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory.” pic.twitter.com/9pQq1sinzt
— ANI (@ANI) October 6, 2022
जानकारी के मुताबिक एनी ने फ्रेंच, इंग्लिश में कई उपन्यास, लेख, नाटक और फिल्में भी लिखी हैं। फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था। वह फ्रांस के नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी थीं। यहां उनके माता-पिता की एक किराने की दुकान और कैफे था।
बता दें कि इससे पहले साल 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को दिया गया था। उन्हें अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर लिखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। वहीं, 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: