चल रही थी संसद, महिला सांसद ने ईरान में हिजाब विरोध के समर्थन में काटे अपने बाल

संसद में बाल काटती हुई महिला सांसद

संसद में बाल काटती हुई महिला सांसद

बेल्जियम: महसा अमिनी की मौत के बाद देश में चल रहे विरोध के बीच ईरानी महिलाओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए संसद में बहस के दौरान एक यूरोपीय सांसद ने अपने बाल काट लिए।

स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ की बहस को संबोधित करते हुए, स्वीडिश राजनेता अबीर अल सहलानी ने कहा हम  यूरोपीय संघ के लोग और नागरिक, ईरान में पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ सभी हिंसा को बिना शर्त और तत्काल रोकने की मांग करते हैं।

आगे उन्होंने कहा जब तक ईरान की महिलाएं स्वतंत्र नहीं हैं हम आपके साथ खड़े रहेंगे।  अल सहलानी के अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार  यूरोपीय संसद के सदस्यों के सामने उन्होंने एक कैंची से अपने बाल काट दिए।

नॉर्वे स्थित समूह ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) एनजीओ के अनुसार  महसा अमिनी की मौत पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरानी स्कूली छात्राओं और महिलाओं ने अमिनी की मौत के विरोध में अपने हिजाब को हटाकर और रैलियों का आयोजन करके बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया है। कई महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपने बाल भी कटवा लिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ