MP: कंपनी ने जॉब से निकाला तो 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, हालत नाजुक
Edited By Yashodhan Sharma

Indore Suicide
Edited By Yashodhan Sharma

Indore Suicide
हेमंत शर्मा, इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने एक साथ जहर खा लिया है। मामला इस वक्त पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय का बना हुआ है। वहीं जहर खाने से सभी कर्मचारियों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि इन कर्मचारियों को कंपनी ने जॉब से निकाल दिया था। इससे आहत होकर सभी ने एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल परदेसी पुरा थाना अंतर्गत राजकुमार ब्रिज के पास अजमेरा वायर कंपनी का ऑफिस है। कंपनी ने 7 कर्मचारियों जॉब से निकला दिया था। इसके कारण एक साथ जमनाधार विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा ने जहर खा लिया।
आनन-फानन में कर्मचारियों को एमवॉय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। जहर खाने के कारण कर्मचारियों की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। परदेशीपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि, कंपनी ने किन कारणों से एक साथ 7 कर्मचारियों जॉब से निकाला है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल,सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ और कंपनी प्रबंधक से पूछताछ के बाद कुछ कहने की बात कह रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: