दुनिया का वो अजीबोगरीब गांव, जहां न जन्म लेने की इजाजत है न मरने की!

दुनिया में एक ऐसा अनोखा गांव भी है जहां जन्म और मौत दोनों पर पाबंदी है. नॉर्वे के स्वालबार्ड में बने ये नियम इसकी बेहद ठंडी जलवायु और सीमित सुविधाओं की वजह से लागू किए गए हैं.

birth and death prohibited village

दुनिया में 195 देश हैं और हर जगह की अपनी अलग पहचान है. इन्हीं में एक जगह ऐसी भी है जहां न तो किसी बच्चे को जन्म लेने की इजाजत है और न ही किसी व्यक्ति को मरने की. यह सुनकर हैरानी होना स्वाभाविक है लेकिन यह सच है. यह गांव लोगों की सोच से बिल्कुल अलग नियमों के साथ चलता है. यहां की व्यवस्था और जीवनशैली दुनिया के बाकी हिस्सों से काफी अलग मानी जाती है. यही वजह है कि यह जगह अक्सर चर्चा में रहती है.

विज्ञापन

कहां स्थित है यह अनोखी जगह?

नॉर्थ पोल से करीब 1300 किलोमीटर दूर स्वालबार्ड नाम का एक नॉर्वेजियन द्वीपसमूह है. यह जगह नॉर्वे का हिस्सा है लेकिन यहां जाना बिना वीजा के संभव है. हाल ही में ट्रैवल इंफ्लुएंसर राधिका नोमलर्स ने यहां की यात्रा के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए. उन्होंने बताया कि यहां आना आसान है लेकिन यहां बच्चे को जन्म देना और किसी का मरना लगभग नामुमकिन है. यही बात इस जगह को दुनिया के सबसे अजीब गांवों में शामिल करती है.

विज्ञापन

जन्म और मौत पर क्यों है पाबंदी?

राधिका के अनुसार स्वालबार्ड में कोई अस्पताल नहीं है और यहां भीषण ठंड रहती है. यहां की जमीन पर्माफ्रॉस्ट है यानी साल भर जमी रहती है. इसकी वजह से यहां दफन किए गए शव सड़ते नहीं हैं. पहले इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हुई थीं. इसी कारण यहां दफनाने पर रोक लगा दी गई. अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाए या बहुत बूढ़ा हो जाए तो उसे द्वीप छोड़कर नॉर्वे के मेन लैंड जाना पड़ता है. गर्भवती महिलाओं को भी डिलीवरी से पहले यहां से भेज दिया जाता है क्योंकि यहां उन्नत मेडिकल सुविधाएं नहीं हैं. यहां कोई रिटायरमेंट होम भी नहीं है.

विज्ञापन

24 घंटे दिन रात और अनोखी जिंदगी

स्वालबार्ड को मिडनाइट सन की धरती भी कहा जाता है. सर्दियों में यहां कई महीनों तक सूरज नहीं निकलता और गर्मियों में सूरज डूबता ही नहीं. यहां दुनिया के अंत के लिए एक सीड वॉल्ट भी बना है जो प्राकृतिक आपदा और जलवायु बदलाव से बीजों को सुरक्षित रखता है. यहां करीब 2500 से 3000 लोग रहते हैं और पचास से ज्यादा देशों के नागरिक एक साथ बिना वीजा के रहते हैं. पोलर बीयर की संख्या इंसानों से ज्यादा है इसलिए बिना राइफल बाहर निकलना गैरकानूनी है. यहां अपराध बहुत कम होते हैं और लोग दरवाजे तक बंद नहीं करते. अजीब नियमों के बावजूद यही खासियत इस गांव को दुनिया में सबसे अलग बनाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ