ईरान बनेगा नया 'बैटल ग्राउंड'? प्रदर्शनकारियों से ट्रंप ने कहा- 'मदद आ रही है', तो रूस ने दी धमकी- दखल दिया तो चुप नहीं बैठेंगे

Iran Protest: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन को जारी रखने की अपील की. उन्होंने ईरान की जनता से वादा किया कि वो मदद भेज रहे हैं. ट्रंप के इस बयान की रूस ने कड़ी निंदा की और चेतावनी भी दी.

trump on iran protest

Credit: Social Media

विज्ञापन

वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिका ईरान के मामलों में भी हस्तक्षेप करने की लगातार कोशिश कर रहा है. इस बीच रूस ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. रूस ने कहा कि ईरान पर नए सैन्य हमलों की धमकियां बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हैं. रूस ने तेहरान की आंतरिक राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जो लोग जून 2025 में ईरान के खिलाफ किए गए आक्रमण को दोहराने के बहाने के रूप में बाहरी तौर पर अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मिडिल ईस्ट और वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसे कामों के विनाशकारी परिणामों के बारे में पता होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या है विलायत-ए-फकीह? इसी सिद्धांत के आधार पर ईरान खुद को बताता है सच्चा इस्लामी मुल्क

विज्ञापन

ईरान की जनता से ट्रंप की अपील

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी प्रदर्शनकारियों से अपना विरोध जारी रखने का आग्रह किया और बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए मदद जल्द ही भेजने का वादा किया. ये बयान ईरान में हफ्तों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हुई कार्रवाई में लगभग 2,000 लोगों के मारे जाने की खबरों के बीच आया है. ट्रंप ने कहा कि ईरानी देशभक्त अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखें, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें, हत्यारों और अत्याचारियों के नाम गुप्त रखें. ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की इस निरर्थक हत्या के रुकने तक उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं. ट्रंप ने वादा किया कि वो मदद भेज रहे हैं.

ट्रंप को ईरान का जवाब

ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो तेहरान करारा जवाब देगा. उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी तरह के हमले का जोरदार जवाब देगा और किसी को भी धमकी देने की इजाजत नहीं है. रक्षा मंत्री ने रहा कि ईरान में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकाने और वो देश जो वाशिंगटन की कार्रवाइयों में मदद करते हैं, टारगेट पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि ईरान ने जो कदम उठाए हैं, उनकी बदौलत पिछली लड़ाई की तुलना में रक्षा स्थिति बेहतर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ