Jammu Kashmir News : सितंबर से कश्मीर में पहला मल्टीप्लेक्स, जानें 32 साल पहले क्यों बंद हुए थे सिनेमाघर

mp (1)
विज्ञापन

श्रीनगर:  कश्मीर में सितंबर 2022 में पहला मल्टीप्लेक्स खुलने जा रहा है। कश्मीर में करीब तीन दशकों के बाद ऐसा हो रहा है कि यहां के लोग मल्टीप्लेक्स में फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार इस मल्टीप्लेक्स से जहां युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर होंगे वहीं, घाटी में युवाओं के मनोरंजन के लिए उठाया गया यह अच्छा कदम है।

विज्ञापन

दरअसल, कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद ऐसा संभव हो सका है। यहां आतंकवाद बढ़ने के कारण साल करीब 1990 में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। यह पहला मल्टीप्लेक्स आईनॉक्स कंपनी ने डिजाइन किया है। इसमें तीन सभागार, नवीनतम साउंड सिस्टम और आरामदायक बैठने की सुविधा होगी। प्रोजेक्ट मैनेजर विशाक ने कहा हम आईनॉक्स द्वारा डिजाइन किए गए कश्मीर में पहला मल्टीप्लेक्स शुरू कर रहे हैं।

यह खासियत होगी

विज्ञापन

तीनों ऑडिटोरियम में नवीनतम साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। एक सिल्वर स्क्रीन का उपयोग किया जा रहा है। यहां रेक्लाइनर सीटों के साथ-साथ सामान्य कुर्सियां भी लगाई गई हैं। मल्टीप्लेक्स की क्षमता करीब 520 लोगों की होगी। मल्टीप्लेक्स में फूड कोर्ट और अन्य मनोरंजक सुविधाएं हैं जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी। काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जोर-शोर से काम किया जा रहा है।

300 किमी दूर
हाल ही में कश्मीर में सिनेमाघर एक-एक कर खोले जा रहें हैं। लेकिन अभी भी यहां मल्टीप्लेक्स नहीं था। इससे पहले कश्मीर में सिनेमा हॉल बंद होने के कारण लोगों को 300 किमी दूर जम्मू जाकर फिल्म देखनी पड़ती थी। बंदी के दौरान अगर कोई सिनेमा खोला जाता तो उस पर आतंकी हमला बोल देते थे। जबरन उसे बंद करवा दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ