15 अगस्त से पहले नूपुर शर्मा को मारने की साजिश का भंडाफोड़, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार: यूपी पुलिस

Nupur Sharma

Nupur Sharma

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ कर अहम सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक उसने शुक्रवार को सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के एक कथित संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या का काम सौंपा गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद नदीम के रूप के रूप में की गई है। आरोपी को यूपी के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नदीम को भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा की हत्या का काम सौंपा गया था, जो बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं।

पुलिस ने कहा कि नदीम का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से था। पुलिस ने कहा कि वह 2018 से पाकिस्तान से बाहर के गुर्गों के लगातार संपर्क में था। पुलिस ने आगे कहा कि नदीम ने अपने आकाओं से जुड़ने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया, जिन्होंने उसे शर्मा को मारने का काम सौंपा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ